Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काबुल में आत्मघाती धमाके में 30 लोगों के परखच्चे उड़े, सड़कों पर बिछ गईं सबकी लाशें, हर तरफ चीखें ही चीखें
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    काबुल में आत्मघाती धमाके में 30 लोगों के परखच्चे उड़े, सड़कों पर बिछ गईं सबकी लाशें, हर तरफ चीखें ही चीखें

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काबुल. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल आज एक बार फिर धमाकों से दहल उठी है. राजधानी में एक शैक्षणिक केंद्र के पास आत्मघाती बम धमाका हुआ. इस धमाके में करीब 30 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जिसमें लगभग 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर मिली है. इस हमले से हर तरफ अफरा-तफरी मची हुई है. लोगों घायलों को लेकर अस्पताल की तरफ भाग रहे हैं, तो कोई मदद के लिए चीख रहा है. इस तरफ मातम का मंजर छाया हुआ है.

    राजधानी में हुए इस हमले के बारे में अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, 18 लोगों की मौत हुई है और 50 घायल है. हमले में हुए घायलों में से 37 लोगों का इलाज काबुल के जिन्ना अस्पताल में हो रहा है. ऐसे में आंतरिक मंत्रालय ने मृतकों की संख्या 13 बताई है, जबकि घायलों की संख्या 30 है.

    इसके साथ ही अफगानिस्तान के नेशनल डायरेक्टरेट ऑफ सिक्योरिटी के मुताबिक, हमलावर शिक्षण संस्थान में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था. वहीं शनिवार को हुए इस घटना की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट टेरेरिस्ट ऑर्गेनाइजेशन ने ली है, लेकिन इसके पहले तालिबान ने इस घटना में किसी भी सहभागिता से मना किया था.

    33 तालिबानी आतंकवादी मार गिराया गया

    इससे पहले अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में सुरक्षा अभियान के दौरान कम से कम 33 तालिबानी आतंकवादी मार गिराया गया है. साथ ही 5 से ज्यादा घायल हुए हैं. अफगानिस्तान सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी. अफगान सेना की 201वीं सेलेब कोर के चार इन्फेंट्री ब्रिगेड ने बताया कि तालिबान आतंकवादियों ने शेरजाद जिले के हशीम खेल इलाके में सेना की चौकी पर हमला कर दिया था. इसके बाद सुरक्षा बलों जवाबी कार्रवाई शुरू की. इस बारे में अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर 16 आतंकवादी के शव मिले हैं. सात एके-47 राइफलें और एक ग्रेनेड लांचर बरामद हुए हैं.

    अफगान सरकार के प्रतिनिधिमंडल और तालिबान दोनों की बातचीत जारी है. ऐसे में देखा जाए तो देश में लगभग दो दशकों के संघर्ष के बाद राजनीतिक समाधान का मार्ग प्रशस्त हो सकता है. वहीं कई बार बातचीत होने के बाद भी यहां होने वाली हिंसा की घटनाएं रूकती हुई नहीं दिखाई दे रही हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी बोले- 3 साल पहले लालू ने मुझे मारने के लिए तांत्रिक अनुष्ठान किया था
    Next Article बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को बंद होंगे; 15 को गंगोत्री, 16 को केदारनाथ और यमुनोत्री के कपाट बंद किए जाएंगे

    Related Posts

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.