Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिये केन्द्र सरकार ने रिजर्व किया 50 हजार करोड़ का फंड
    Breaking News राष्ट्रीय

    देश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिये केन्द्र सरकार ने रिजर्व किया 50 हजार करोड़ का फंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की वैैक्सीन बनाने का तेजी से कार्य चल रहा है. ह्यूमन ट्रायल का दौर कई देशों में तीसरे स्टेज तक पहुंच चुका है. उम्मीद की जा रही है कि मार्च 2021 तक कोरोना वैक्सीन सभी के सामने होगी. ऐसे में भारत ने इस वैक्सीन को देश के लोगों तक पहुंचाने के लिए अलग फंड रख दिया है.

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत सरकार ने पूरे देश में वैक्सीनेशन के लिए करीब 50 हजार करोड़ का अलग से फंड रिजर्व किया है. कहा गया है कि पीएम मोदी सरकार का मानना है कि देश में प्रति व्यक्ति वैक्सीन का खर्च 6 से 7 डॉलर होगा. ऐसे में 130 करोड़ लोगों का वैक्सीनेशन प्रोग्राम काफी महंगा हो सकता है.

    बताया जा रहा है कि इस फंड को चालू वित्त वर्ष के लिए प्रोविजनिंग कर दिया गया है. जानकारों की मानें तो फंड की किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी. वैसे अभी तक वित्त मंत्रालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. साथ ही विदेशी मीडिया की इस रिपोर्ट पर सरकार के किसी मंत्री की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है.

    कुछ दिन पहले सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के प्रमुख अदर पूनावाला की ओर से बयान आया था कि पूरे देश में वैक्सीनेशन प्रोग्राम रन कराने के लिए सरकार को करीब 80 हजार करोड़ रुपए की जरुरत होगी. उन्होंने अपने बयान में इस बात का भी जिक्र किया था कि वैक्सीन की सरकारी खरीद के बाद इसकी डिलिवरी सबसे बड़ी समस्या होने वाली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्याज ने बिगाड़ा रसोई का बजट! पिछले एक महीने में 4 गुना बढ़ी कीमत
    Next Article आर्मीनिया-अजरबैजान की जंग में मारे गए 5 हजार लोग: व्‍लादिमीर पुतिन

    Related Posts

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    November 10, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर काली पूजा के अवसर पर भव्य महाप्रसाद का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    November 10, 2026

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    स्टेशन मास्टर आदित्य पांडेय की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम तरुण हुरिया ने किया सम्मानित

    कदमा में संदिग्ध हालत में मिला सनाधार का शव, हत्या की आशंका

    बागबेड़ा कॉलोनी के 10 छठ घाटों पर पानी उपलब्ध कराने की मांग

    मृत्यु के बाद भी दो जिंदगियों में रोशनी भरेंगे सुनील आनंद और रूपा देवी

    501 जरूरतमंद महिलाओं के बीच छठ सामग्री बांटेगा शुभम राज फैंस क्लब

    करनडीह फाटक पर गंदे पानी का जमाव, हजारों परिवार परेशान

    अर्जुन मुंडा के घोड़ाबांधा आवास पर मां काली का भव्य महाभोग, राजेश कुमार शुक्ल ने शॉल व पुष्पगुच्छ देकर किया सम्मानित

    जमीन पर कब्जे के आरोप में आलोक रंजन बरुआ ने डीसी से लगाई इंसाफ की गुहार

    प्रेमनगर में 250 फीट नाली निर्माण अधूरा, 19.65 लाख की योजना में अनियमितता का आरोप

    जदयू बर्मामाइंस मंडल की नई कमेटी का विस्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.