Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था एवं महिला अपराध पर भाजपा आक्रोशित, सभी मंडलों में फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था एवं महिला अपराध पर भाजपा आक्रोशित, सभी मंडलों में फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था एवं महिला अपराध पर भाजपा आक्रोशित, सभी मंडलों में फूंका सीएम हेमंत सोरेन का पुतला

    ■ प्रदेश में अपराधी एवं अपराध बेकाबू, प्रतिदिन पांच महिलाओं से हो रहे दुष्कर्म चिंताजनक: गुंजन यादव

    जमशेदपुर। झारखंड में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध के आंकड़ें बेहद चिंताजनक है। राज्य में हेमंत सरकार के आगमन के पश्चात महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण, एवं उत्पीड़न के मामलों में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई है। महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध एवं बिगड़ते कानून व्यवस्था पर आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंककर विरोध प्रकट किया। मंगलवार शाम भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगा सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल क्षेत्र के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुतला दहन कर महागठबंधन सरकार को पूर्ण रूप से विफल बताया। कई मंडलों के पुतला दहन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली महागठबंधन सरकार राज्य की बहन-बेटियों को सुरक्षा प्रदान करने में पूर्ण रूप से विफल रही है। आये दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म, छिनतई, अपहरण जैसी घटनाओं से झारखंड की छवि पूरे देश मे धूमिल हुई है। महिला अत्याचार के साथ निरंतर हो रहे आपराधिक घटनाओं से झारखंड की जनता भयाक्रांत हैं। कहा कि किसी भी राज्य व शहर के लिए कानून-व्यवस्था का सुदृढ़ होना विकास का परिचायक होता है। पिछले पांच वर्षों में तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ कर प्रदेशवासियों भयमुक्त एवं सुशासन युक्त सरकार दी। परंतु पिछले 10 महीनों की हेमंत सरकार के दौरान राज्य में अपराधियों के मंसूबे सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। दिनदहाड़े मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र समेत राजधानी राँची में महिलाओं के साथ हो रहे दुष्कर्म पर सरकार के उदासीनता से भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। दुष्कर्म जैसे संगीन मामलों में शासन-प्रशासन द्वारा लीपापोती किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। लौहनगरी जमशेदपुर में भारतीय जनता पार्टी ने समय समय पर ज्ञापन, कैंडल मार्च, पुतला दहन, प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को जनता की भावनाओं से आगाह किया है, अगर संवेदनहीन हेमंत सरकार महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को रोकने की दिशा में ठोस कार्यवाई नहीं करती है तो भाजपा सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी।

    पुतला दहन के दौरान महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, प्रदीप महतो, बारी मुर्मू, राकेश सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, मनोज राम, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, पुष्पा तिर्की, राजीव सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, नारायण पोद्दार, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, बिनोद सिंह, राकेश बाबू, मनी मोहन्ती समेत मंडलाध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, अजय सिंह, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, हेमंत सिंह, दीपक झा, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, संजय कुमार सिंह, संदीप शर्मा बॉबी, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, मंटू चरण दत्ता एवं प्रधान महतो समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमो मासूम खान अध्यक्ष समय की पुकार ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
    Next Article प्रवासी मजदूरों को अपने ही राज्य में रोजगार देने की दिशा में सरकार कर रही ही काम: हेमन्त सोरेन 

    Related Posts

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    October 7, 2026

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    October 7, 2026

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Twindor robi przerwy: Dlaczego timery pomagają

    Rizk iOS-app Installasjonsveiledning

    Casoola No Deposit Promo Codes via E-mail: Hoe je oplichting herkent

    अग्रवाल समाज में बदलते समीकरण, युवा अभिषेक ‘गोल्डी’ की बढ़ती स्वीकार्यता

    Avia Masters: Where High-Stakes Strategy Meets the Skies

    हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर सरयू राय ने जताया शोक

    रूपी सोरेन का निधन, सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने आयोजित की विकसित भारत स

    श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्हों

    दुमका की राजनीति से भी गहरा रहा रूपी सोरेन का रिश्ता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.