Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान ने बनायी भारत में आतंक फैलाने की योजना, तीन आतंकी संगठनों को दी गई जिम्मेदारी
    Breaking News

    पाकिस्तान ने बनायी भारत में आतंक फैलाने की योजना, तीन आतंकी संगठनों को दी गई जिम्मेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत में आतंक फैलाने की योजना बनाई है. पाकिस्तानी सेना ने यह काम आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहीद्दीन को सौंपा है.

    भारत के खुफिया विभाग की जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना के रावलपिंडी जनरल हेडक्वार्टर में अगस्त 2019 से लश्कर और जैश के साथ तालमेल बनाने का काम कर रहा है, जो पूरा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब भारत में आतंक फैलाने के लिए पाकिस्तानी सेना जैश, लश्कर और हिजबुल की मदद लेगी.

    रिपोर्ट में कहा गया है कि खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार किये गये एक डोजियर के अनुसार प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के कमांडर मुफ्ती मोहम्मद असगर खान के नेतृत्व में लश्कर और हिजबुल सहित तालिबानी संगठनों के प्रमुखों की कई बैठकें हुई हैं.

    बताया जा रहा है कि जब से भारत सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त किया है, तभी से पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी आईएसआई इन आतंकी संगठनों के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले की तैयारी कर रहा है.

    इंटेलिजेंस इनपुट्स के अनुसार पहली बैठक 27 दिसंबर 2019 को हुई, जब लश्कर के पेरेंट संगठन जमात-उद-दावा के कमांडर आमिर हमजा ने मार्कज सुभान अल्लाह और जेएम के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की. बहावलपुर में संसाधनों को साझा करने और भारत के खिलाफ संचालन को तेज करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने के लिए ये बैठक हुई थी.

    पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी भारत में घुसपैठ के लिए दो नये रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय खुफिया विभाग और सुरक्षा एजेंसियों ने दो रास्तों की पहचान की है जिसका इस्तेमाल आतंकी भारत में घुसपैठ के लिए कर सकते हैं. पूर्व में भी इन रास्तों का इस्तेमाल घुसपैठ के लिए किया गया है. ये रास्ते सियालकोट-शकरगढ़ और भीम्बर-समानी सेक्टर हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनंतनाग में नमाज अदा कर के लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर को आतंकियों ने मारी गोली, मौत
    Next Article रांची से 83-वर्षीय फादर स्टैन स्वामी की गिरफ़्तारी अत्यंत निंदनीय : डॉ अजय कुमार

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.