Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बोनस रेलकर्मचारियों के मेहनत का हक, हम सरकार से इसे लेकर ही रहेंगे: मुकेश गालव
    Breaking News Headlines

    बोनस रेलकर्मचारियों के मेहनत का हक, हम सरकार से इसे लेकर ही रहेंगे: मुकेश गालव

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन द्वारा पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों कोटा, जबलपुर, भोपाल के समस्त स्टेशनों, कार्यस्थलों, गैंगचालों, रेलवे कॉलोनियों, वर्कशॉप में रेलकर्मचारियों को बोनस, रेलों के निजीकरण, एनपीएस के प्रति जागरूकता के तहत बोनस अधिकार पखवाड़ा का आयोजन दिनांक 5 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक किया गया. बोनस अधिकार पखवाड़ा के समापन अवसर पर पमरे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने केंद्र सरकार को ललकारते हुए कहा कि बोनस रेल कर्मचारियों का हक और अधिकार है और हम सरकार से इसे हर हाल में लेकर ही रहेंगे.

    आज कोटा रेलवे स्टेशन के समक्ष हुये आमसभा को संबंधित करते हुये यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने बताया कि रेलवे कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत करके अपना खून पसीना बहाकर, रेलवे को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 15 फीसदी का मुनाफा कमा कर दिया गया है. पूरे भारतीय रेलवे पर रेलकर्मचारी बोनस की मांग को लेकर आन्दोलन कर रहा है. यूनियन पदाधिकारी रेलकर्मचारियों के कार्यस्थल पर जाकर बताने का कार्य कर रहे है कि सन् 1974 की ऐतिहासिक रेल हड़ताल के बाद रेलकर्मचारियों के संघर्ष के परिणाम स्वरूप रेलकर्मचारियों को मिलना प्रारंभ हुआ है यह रेल कर्मचारियों का अधिकार है हम इसे लेकर रहेगें. केन्द्र सरकार कोरोना महामारी की आड़ में मजदूर विरोधी आदेश जारी कर रही है.

    पिछले दिनों नाईट डयूटी बन्द करने एवं कटौति करने के आदेश जारी हुये है इसी प्रकार बिना जॉब एनॉलिसिस के पोईन्टसमैनों एवं स्टेशना मास्टर का डयूटी रोस्टर 8 घंटे से बढ़ाकर 12 घंटे किया गया है. इससे रेलकर्मचारियों में भारी आक्रोश है.

    श्री गालव ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा लगतार वेतन भत्तों में किये जा रहे कटौति के बारे में जागरूक किया जा रहा है. बोनस अधिकार पखवाड़ा दिनांक 16 अक्टूबर 2020 तक पूरे पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों कोटा, जबलपुर व भोपाल के समस्त रेलवे स्टेशनों, कार्यस्थलों, गैंगचालों, रेलवे कॉलोनियों में रेलकर्मचारियों को उत्पादक्ता आधारित बोनस (पीएलबी) के इतिहास के बारे में जागरूक किया गया.

    श्री गालव ने बताया कि सन् 1974 की रेलहड़ताल के अमर शहीदों की कुर्बानी से मिले बोनस के अधिकार को केन्द्र सरकार द्वारा अनदेखी करने एवं कर्मचारियों के डीए, नाईट डयूटी आदि में कटौति एवं रेलों के निजीकरण, एनपीएस के विरोध में बोनस अधिकार पखवाड़ा मनाया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैं पीएम मोदी का हनुमान हूं, वे मेरे दिल में बसते हैं, दिल चीर कर दिखा सकता हूं: चिराग पासवान
    Next Article नीट का रिजल्ट जारी, मोबाइल के जरिए छह चरणों में ऐसे देखें

    Related Posts

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    October 6, 2026

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    October 6, 2026

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    Tortuga Casino VIP Free Spins : Taille et Fréquence

    Impresionante evenimente și emporium-events.ro pentru amintiri de neuitat și clipe speciale

    Excitement surrounding partypoker tournaments and cash games delivers incredible action

    Creative solutions bridging challenges with smirt23.uk deliver lasting impact

    Siirtokasinotfi – A Fresh Take on Finnish Casino Gaming

    37वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 363 खिलाड़ी होंगे शामिल

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.