Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मैं पीएम मोदी का हनुमान हूं, वे मेरे दिल में बसते हैं, दिल चीर कर दिखा सकता हूं: चिराग पासवान
    Breaking News बिहार बेगूसराय राजनीति

    मैं पीएम मोदी का हनुमान हूं, वे मेरे दिल में बसते हैं, दिल चीर कर दिखा सकता हूं: चिराग पासवान

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार चुनाव में बीजेपी केंद्र में अपनी सहयोगी एलजेपी का जमकर विरोध कर रही है. आज बीजेपी ने तो एलजेपी को वोट कटवा तक कह दिया. पार्टी ने कहा कि एलजेपी नेता चुनाव प्रचार में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर भ्रम की राजनीति कर रहे हैं.

    अब इसी को लेकर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी का हनुमान हूं. मुझे उनकी तस्वीर की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, मैं तो प्रधानमंत्री का हनुमान हूं. वे मेरे दिल में बसते हैं. मैं दिल चीर कर दिखा सकता हूं मुझे उनकी तस्वीर लगाने की ज़रूरत नहीं है.

    बीजेपी का चिराग पर निशाना

    केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, चिराग पासवान ने बिहार में अपना अलग रास्ता चुना है और वो हमसे अलग होकर चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर वह भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं. यह झूठी बयानबाजी सफल नहीं होगी.

    जावड़ेकर ने स्पष्ट किया कि बिहार चुनाव में बीजेपी की कोई बी, सी या डी टीम नहीं है. उन्होंने कहा, हमारी एक ही मजबूत टीम है और वह है.. बीजेपी, जद (यू), हिन्दुस्तान अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी). चार दलों का हमारा गठबंधन राजग मजबूती से चुनाव लड़ रहा है. तीन चौथाई बहुमत से विजयी होगी और हम कांग्रेस, राजद और माले के अपवित्र गठबंधन को हराएंगे. उन्होंने कहा, चिराग की पार्टी एक वोट कटवा पार्टी रह जाएगी. बहुत ज्यादा असर नहीं नहीं डाल सकेगी चुनाव पर. हम साफ करना चाहते हैं कि दूर-दूर तक हमारा कोई रिश्ता नहीं है. भ्रम की राजनीति हमें पसंद नहीं है.

    बता दें कि एलजेपी के नेता और चिराग पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तारीफ करते रहे हैं जबकि नीतीश कुमार पर वह निशाना साधते रहते हैं. इसकी वजह से चर्चा आम है कि बीजेपी और एलजेपी के बीच अंदरूनी साठगांठ हैं.

    बीजेपी महासचिव व बिहार के प्रभारी भूपेंद्र यादव को भी ट्वीट कर इस सिलसिले में सफाई पेश करनी पड़ी. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी के नाम के इस्तेमाल पर चिराग पासवान भ्रम पैदा करना चाहते हैं. बिहार चुनाव में राजग में बीजेपी-जद(यू)-वीआईपी व हम गठबंधन में हैं. लोजपा से न हमारा गठबंधन है, न ही चुनाव में वह राजग का हिस्सा है.

    उन्होंने ट्वीट कर कहा, चिराग को न भ्रम में रहना चाहिए, न भ्रम पालना चाहिए और न भ्रम फैलाना चाहिए. यादव ने चिराग द्वारा नीतीश कुमार के खिलाफ दिए गए बयानों को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया और उन्हें याद दिलाया कि राजग में रहते हुए उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और सांसद बने.

    उन्होंने सवालिया लहजे में पूछा कि फरवरी में दिल्ली में वह बिहार सरकार की तारीफों के पुल बांध रहे थे लेकिन अचानक छह महीने में ऐसा क्या हो गया कि अब वह बिहार सरकार पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया, अब (वह) निजी स्वार्थ में झूठ की राजनीति कर रहे हैं! बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर (71 सीटों), 3 नवंबर (94 सीटों) और 7 नवंबर (78 सीटों) पर होगा. मतगणना 10 नवंबर को होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिम बंगाल हाईकोर्ट का आदेश, दुर्गा पूजा अनुदान का 75 फीसदी कोरोना उपकरणों की खरीदी पर हो खर्च
    Next Article बोनस रेलकर्मचारियों के मेहनत का हक, हम सरकार से इसे लेकर ही रहेंगे: मुकेश गालव

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.