◆ महागठबंधन से मटिहानी के माकपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने आज बिना नामांकन अपना किए ही वापस लौटे
मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के महागठबंधन के माकपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद सिंह लगभग 2:30 बजे दिन में नामांकन करने के लिए प्रवेश किए थे और वो मटिहानी के सदर डीसीएलआर कार्यालय के बाहर प्रतिकक्षालय में कुर्सी पर बैठ गए ।उसके बाद उनके सथ में आए एक समर्थक ने नामांकन के कॉपी को बाहर से फोटो स्टेट कराने के लिए गये वो लगभग आधे घंटे से अधिक समय बिताकर जब वहां पहुंचे तब तक समय 3:05 हो गया था ।उसके बाद मटिहानी विधानसभा के निर्वाचित पदाधिकारी सच्चिदानंद सुमन ने उन्हें समय समाप्त हो जाने की जानकारी दी और उन्हें फिर अगले दिन आकर नामांकन करने की बातें कही।ं उसके बाद माकपा के प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद सिह अपने समर्थकों के साथ बाहर बैरंग वापस लौट गए।

