Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरौनी रिफ़ाइनरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 के तहत ऑनलाइन वेंडर विकास कार्यक्रम का आयोजन
    Breaking News Business Headlines बिहार

    बरौनी रिफ़ाइनरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2020 के तहत ऑनलाइन वेंडर विकास कार्यक्रम का आयोजन

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बरौनी रिफाइनरी ने 14 अक्टूबर 2020 को स्थानीय विक्रेताओं और ठेकेदारों के लिए “विक्रेता विकास कार्यक्रम” का आयोजन किया। बैठक का उद्घाटन सुश्री शुक्ला मिस्त्री, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख, श्री बी बी बरुआ, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), श्री आर के झा, मुख्य महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई), श्री ए के तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
    श्री अभिनव गोस्वामी, महाप्रबंधक (सामाग्री एवं संविदा) ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उनकी भागीदारी की सराहना की। श्री एम एल कुमार, उप महाप्रबंधक (सतर्कता) ने प्रतिभागियों के साथ उनके बहुमूल्य आदानों को साझा किया और बदलते समय के साथ और अधिक सतर्क बनने के लिए आग्रह किया। सुश्री शुक्ला मिस्त्री, कार्यपालक निदेशक एवं रिफ़ाइनरी प्रमुख ने स्थानीय विक्रेताओं को संबोधित करते हुए मौजूदा प्रणालियों में पारदर्शिता बनाए रखने और देश के सतत विकास की दिशा में योगदान के लिए अधिक सतर्क रहने पर जोर दिया। उन्होंने साझा किया कि बरौनी रिफाइनरी अपने विक्रेताओं को सम्मानित व्यावसायिक सहयोगी और विस्तारित परिवार के सदस्यों के रूप में मानती है और रिफाइनरी कार्यों के संचालन में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करती है। श्री आर के झा, सीजीएम (टीएस एंड एचएसई) ने अपने संबोधन में सभी ठेकेदारों और विक्रेताओं को हाल के दिनों में विभिन्न नियमों में बदलाव के बारे में जागरूक होने का आग्रह किया और बरौनी रिफाइनरी की सभी प्रणालियों में पारदर्शिता बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने प्रतिभागियों से अनुरोध किया कि वे टेंडरिंग की शर्तों को ध्यान से देखें जो कि नवीनतम परिपत्रों और दिशानिर्देशों के अनुरूप अक्सर बदला जाता है।
    कॉन्ट्रैक्ट लेबर मैनेजमेंट सिस्टम (ई-सीएलएमएस) के अनुपालन की जानकारी, एमएसएमई वर्गीकरण पर स्पष्टीकरण, विक्रेता शिकायत निवारण प्रणाली, ई-टेंडर प्रणाली में नवीनतम अपडेट, जीईएम पोर्टल पर स्थानीय विक्रेताओं और खरीद पर विस्तार से चर्चा की गई। इंडियनऑयल और बरौनी रिफाइनरी के विकास में विक्रेताओं के योगदान को काफी सराहा गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली में नहीं चलेंगे डीजल-पेट्रोल वाले जेनरेटर, केजरीवाल सरकार ने लगाई पाबंदी
    Next Article मैं और मेरा पूरा परिवार भाजपा का सिपाही है: पूर्व जिला पार्षद इंदिरा कुमारी

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    June 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.