Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीडीसी के अध्यक्षता में कोविड-19 के विशेष जांच शिविर के सफल संचालन से संबंधित बैठक आहूत की गई
    Breaking News झारखंड

    डीडीसी के अध्यक्षता में कोविड-19 के विशेष जांच शिविर के सफल संचालन से संबंधित बैठक आहूत की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 8, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    08 अक्टूबर 2020 को समाहरणाल स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कोविड-19 के विशेष जांच शिविर के सफल संचालन से संबंधित बैठक आहूत की गई।*

    सभी सम्बन्धित पदाधिकारी अपने कार्यालय में सम्बन्धित कर्मियों/ अधिकारियों के साथ Covid 19 विशेष कैंप के सफल क्रियान्वयन हेतु एक बैठक कर ले।*

    आज दिनांक 08 अक्टूबर 2020 को देर संध्या समाहरणाल स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त श्री नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में कोविड-19 के लगातार संचालित विशेष जांच शिविर के सफल संचालन से संबंधित बैठक आहूत की गई।

    उप विकास आयुक्त ने लगातार संचालित कोविड-19 के विशेष जांच शिविर के सफल संचालन से संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश।

    उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने स्तर से भी प्रचार प्रसार करेंगे साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी प्रचार प्रसार करने हेतु प्रेरित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कोविड-19 का चेकअप कराएं ये सुनिश्चित करेंगे।

    उप विकास आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया की समाज कल्याण विभाग, जिला आपूर्ति विभाग,जेएसएलपीएस,एसबीएम, कृषि विभाग,शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभाग अपने अधीनस्थ अधिकारियों,कर्मियों सहित सम्बन्धित के परिवार का कोविड 19 टेस्ट कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उप विकास आयुक्त ने आम लोगों से अपील किया की वे सभी सम्बन्धित स्थलों में जाकर कोविड 19 टेस्ट करवाएं। सभी लोगों का सहयोग आपेक्षित है तब ही जाकर Corona महामारी से बचा जा सकता है।

    उप विकास आयुक्त ने कोविड-19 जांच किट के संबंध में समीक्षा किया। जिससे कोविड जांच के दौरान किट की कमी न हो।

    उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने संबंधित स्थल में पाए जाने वाले संक्रमित मरीजों की जानकारी रखें एवं कोविड-19 अस्पताल, उदलबनी पहुंचाने में सहयोग करें। उप विकास आयुक्त ने यह भी कहा कि संबंधित स्थल के प्रधान,अंचल अधिकारी , प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,मुखिया एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी समन्वय बनाकर कार्य करें। सम्बन्धित पदाधिकारी को पूर्व निर्धारित रणनीति के आधार पर कार्य करने के लिए कहा गया।

    उप विकास आयुक्त द्वारा कहा गया कि अधिक से अधिक कोविड-19 का टेस्ट किया जाएगा ताकि कोरोना के संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके।साथ ही कम्युनिकेशन को दूरस्थ रखने हेतु कहा गया।

    मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो,अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पाण्डेय, जिला भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री प्रधान मांझी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय केरकेट्टा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक,जिला कृषि पदाधिकारी श्री सबन गुड़िया, समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती स्नेह कश्यप,अंचल अधिकारी कर्मातांड श्री सच्चिदानंद वर्मा,बीडीओ नाला श्री कौशल कुमार बीडीओ,जामताड़ा, श्री जहीर आलम,बीडीओ, कुंडहित श्री गिरिवर मिंज,बीडीओ ,नारायणपुर श्री माहेश्वरी प्रसाद,बीडीओ फतेहपुर श्री मुकेश बाउरी,महामारी विशेषज्ञ अजित कुमार दुबे,डीपीएम श्रीमती रीता सिंह सहित सम्बन्धित पदाधिकारी,कर्मी उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकीर्तन करने से मन निर्मल होता है:-आनंद मार्ग
    Next Article पुलिया निर्माण में बड़े पैमाने पर अनियमितता ,घटिया पत्थर से हो रहा है निर्माण

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.