Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केन्द्र सरकार ने सेना को दी शौर्य मिसाइल के तैनाती की मंजूरी, 700 किमी है मारक क्षमता
    Breaking News राष्ट्रीय

    केन्द्र सरकार ने सेना को दी शौर्य मिसाइल के तैनाती की मंजूरी, 700 किमी है मारक क्षमता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. एलएसी पर पल-पल बदलती चीनी चालाकियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिये केन्द्र सरकार ने सेना को शौर्य मिसाइल को बेड़े में शामिल करने और तैनाती की मंजूरी दे दी है. मिसाइल की मारक क्षमता 700 किलोमीटर है. शौर्य मिसाइल पनडुब्बी से लॉन्च की गई बीए-05 मिसाइल का भूमि संस्करण है. इसका विकास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने किया है.

    उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर को ओडिशा के बालासोर में शौर्य मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया था. स्ट्रैटेजिक शौर्य मिसाइल की तैनाती का फैसला सामरिक बल कमांड पर छोड़ दिया गया है. मिसाइल विशेषज्ञों के अनुसार इसकी खासियत सुपरसोनिक स्पीड पर उड़ान भरने की है यानी एक सेकंड में 2.4 किलोमीटर की शौर्य मिसाइल दूरी तय कर सकती है.

    इसके अलावा ये 50 किलोमीटर की ऊंचाई पर मिसाइल अपने निर्धारित लक्ष्य को भेद सकती है. मिसाइल की क्षमता करीब 160 किलोग्राम वारहेड की है. इसको एकल वाहन से छोडऩे के अलावा एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है. ट्रक पर रखे कनस्तरों से भी मिसाइल को दागा जा सकता है.

    एक महीने में डीआरडीओ ने चार मिसाइलों का परीक्षण कर भारत के आत्मनिर्भर अभियान को मजबूती दी है. भारत सरकार अब किसी भी तरह के दबाव चाहे सैन्य हो या कूटनीतिक के आगे झुकनेवाली नहीं है.

    गौरतलब है कि भारत ने पिछले कुछ दिनों में कई मिसाइलों का परीक्षण किया है. सोमवार को सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो का परीक्षण किया गया. उससे पहले 7 सितंबर को हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण डीआरडीओ ने किया था. पिछले महीने एमबीटी अर्जुन टैंक से लेजर-गाइडेड ऐंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के परीक्षण से भी भारत को सामरिक स्तर पर मजबूती मिली. माना जा रहा है कि कुछ हफ्ते में अब 800 किलोमीटर रेंज वाली निर्भय क्रूज मिसाइल का परीक्षण हो सकता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के बाड़मेर में नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया रेप, खींचे फोटो
    Next Article लोजपा में शामिल हुये बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया, जेडीयू पर साधा निशाना

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.