Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » असम में सुरक्षाबल पर उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद
    Breaking News Headlines

    असम में सुरक्षाबल पर उग्रवादी हमला, एक जवान शहीद

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इटानगर. अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में संदिग्ध उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक अन्य घायल हो गया. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. इटानगर में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सशस्त्र उग्रवादियों ने हेटलोंग गांव के पास असम राइफल्स के 19 बटालियन के जवानों पर उस समय हमला किया, जब अर्धसैनिक बल के जवान पानी के टैंकर से पीने का पानी इक_ा करने के लिए जा रहे थे.

    पुलिस को संदेह है कि युनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम के परेश बरुआ गुट के करीब 30 उग्रवादी और नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड के युंग औंग का गुट इस हमले के पीछे है. एक पुलिस अधिकारी ने अपनी पहचान बताए बिना कहा कि जानकारी मिली है कि उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग करने से पहले एक आईईडी ब्लास्ट किया था. हालांकि हमें अभी तक घटना का पूरा ब्योरा नहीं मिला है.

    घायल जवान को चांगलांग के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके असम के गुवाहाटी में एयरलिफ्ट किए जाने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश के तीन जिले तिरप, लोंगडिंग और चांगलांग, म्यांमार के साथ सीमाएं साझा करते हैं. इस क्षेत्र में कई वर्षों से सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम लागू है.

    विभिन्न उग्रवादी संगठन वन क्षेत्रों को गुप्त ठिकाने के रूप में उपयोग कर रहे हैं. हालांकि यह पता नहीं चल पाया कि असम राइफल्स के कितने जवान पानी के टैंकर के लिए जा रहे थे और क्या उन्होंने उग्रवादी हमले के जवाब में कोई कार्रवाई की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरूग्राम में महिला के साथ रेप के बाद चार युवकों ने की बेरहमी से पिटाई
    Next Article छत्तीसगढ़ में ट्रक में लिफ्ट देकर महिला से बलात्कार, तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    May 14, 2025

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    May 14, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.