Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी पर वार, बोले- दसवीं पास का नेतृत्व नहीं बदलने पर छोड़ा महागठबंधन
    Breaking News Headlines बिहार बेगूसराय राजनीति

    उपेंद्र कुशवाहा का तेजस्वी पर वार, बोले- दसवीं पास का नेतृत्व नहीं बदलने पर छोड़ा महागठबंधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच मंगलवार को सूबे में एक और राजनीतिक मोर्चा तैयार हो गया. इस राजनीतिक मोर्चे का नेतृत्व रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा करेंगे. उपेंद्र कुशवाहा ने आज राजधानी पटना में एक औपचारिक प्रेसवार्ता में इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि गठबंधन सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. सरकारी बनी तो हमारा पूरा ध्यान शिक्षा की बेहतरी पर रहेगा.

    गौर हो कि 2015 के विधानसभा चुनाव में रालोसपा एनडीए का हिस्सा थी और उसे 23 सीटें दी गयी थी, जिसमें मात्र दो पार्टी की जीत हासिल हुई थी. खास बात यह रही कि बाद में दोनों विधायकों ने उनका साथ छोड़ दिया. इधर, उपेंद्र कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एनडीए गठबंधन ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है. प्रदेश की जनता को न तो एनडीए के 15 साल चाहिए और न आरजेडी के पंद्रह सालों की जरूरत है. प्रदेश में ऐसी सरकार मिलनी चाहिए जो भ्रष्टाचार मुक्त हो.

    रालोसपा प्रमुख ने ने एनडीए सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वर्तमान एनडीए सरकार ने लालू सरकार से अधिक वित्तीय अनियमितता की है. बस भ्रष्टाचार का ट्रेंड बदला है. जदयू नेतृत्व ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए पिछले पंद्रह साल से अपनी पूरी क्षमता लगा रखी है.

    वहीं, लालू प्रसाद की पंद्रह सालों के शासन की बदहाली का हवाला देते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि उस समय शिक्षा के हालात इतने खराब थे कि उनके बच्चे 10वीं पास नहीं कर सके थे. उन्होंने जदयू नेतृत्व पर हमला बोलते हुए कहा कि वे लालू की फेल सरकार से अपनी तुलना कर रहे हैं. दरअसल, एनडीए सरकार के पास अपनी कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए वे बार बार राजद के पंद्रह साल ध्यान दिला रहे हैं.

    उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि मैंने कहा था कि नेतृत्व में बदलाव किया जाये. 10वीं फेल का नेतृत्व मुझे बर्दाश्त नहीं था. उन्होंने कहा कि राजद और जदयू को अलग-अलग तरीके से भाजपा नियंत्रित कर रही है. रालोसपा सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाह ने कहा कि जो दल मेरे गठबंधन में आना चाहें तो वे आ सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्नी को पीटने वाले स्पेशल डीजी पुरूषोतम शर्मा सस्पेंड, पत्नी ने पुलिस में शिकायत करने से किया इन्कार
    Next Article COVID 19: दूसरे सीरो सर्वे में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े, देश की बड़ी आबादी हो चुकी POSITIVE

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    July 5, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.