आज 27 सितंबर रविवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में ब्लड की जरूरत को देखते हुए क्रोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग ,मास्क पहनकर एवं सैनिटाइजर का उपयोग करते हुए 39 वा रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड बैंक धातकीडीह मे आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं जमशेदपुर ब्लड बैंक के सहयोग से सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया है l लगभग 42 यूनिट रक्तदान हुआ एवं 100 से भी ज्यादा लोगों के बीच ब्लड बैंक में पौधा वितरित किया गया जो भी रक्तदाता इस शिविर में पृथ्वी की गर्मी को कम करने के लिए रक्त दान किए उनरक्त दाताओं को पौधा देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समीर सरकार , सुनील आनंद , राजेंद्र प्रसाद , ज्ञान प्रसाद, रमेश राव ,जयेश कुमार ,विनय कृष्णा, ,राकेश कुमार, , तथा अन्य लोगों का भी सहयोग रहा *

