Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत-चीन के सैन्य-राजनयिक अफसरों के बीच 14 घंटे की बैठक बेनतीजा, बातचीत जारी रखने बनी सहमति
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत-चीन के सैन्य-राजनयिक अफसरों के बीच 14 घंटे की बैठक बेनतीजा, बातचीत जारी रखने बनी सहमति

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच सीमा तनाव सुलझाने को लेकर सोमवार को मोल्डो में हुई छठे दौर की बातचीत भी बिना किसी ठोस नतीजे की ही खत्म हो गई. पहली बार वास्तविक नियंत्रण रेखा पर दोनों देशों के सैन्य और राजनयिक नुमाइंदों के बीच हुई यह वार्ता यूं तो 14 घंटे तक चली. लेकिन सरहद पर चार महीनों से चल रहे तनाव को कम करने का कोई फार्मूला तय नहीं हो सका. हालांकि दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी रखने को लेकर सहमति जरूर बनी.

    उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक विवाद पेचीदा है, इसलिए भारत और चीन के बीच वार्ता के कुछ और दौर अभी हो सकते हैं. समाधान तलाशने की कवायद में सैन्य और राजनयिक नुमाइंदों के साथ बैठकों का सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है. हालांकि बैठक का अगला दौर कब होगा यह अभी तय नहीं है.

    सूत्र बताते हैं कि बातचीत की मेज पर पेंगोंग झील के करीब भारत और चीन की सेनाओं के बीच बढ़ा तनाव अब भी विवाद का बड़ा कांटा बना हुआ है. वार्ता के दौरान भारत का आग्रह है कि चीनी सेना पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में आमने-सामने की स्थिति को खत्म करे, अपने सैनिक जमावड़े को घटाए और अप्रैल 2020 की स्थिति तक वापस लौटे. इसके लिए जरूरी है कि चीन पूर्वी लद्दाख के उन सभी मोर्चों से पीएलए सैनिक पीछे हटाए जहां वो मई 2020 के बाद से मौजूद है. बताया जाता है कि तनाव घटाने और समाधान का रास्ता निकालने की कोशिशों से चीन इस मामले पर हर बार कन्नी काट जाता है. चीनी पक्ष इस जिद पर अड़ा है कि भारत पहले रेचिन ला, रिजंगला और फिंगर-4 समेत पेंगोंग झील के उन इलाकों को खाली करे जहां उसने ऊंचाई के नए मोर्चे बनाए हैं. जबकि चीन पेंगोंग के उत्तर में फिंगर इलाके के अपने नए बनाए मोर्चों से पीछे जाने को तैयार नहीं है.

    सूत्र बताते हैं कि चीनी खेमा गलवान घाटी स्थित फिंगर 4 से लेकर फिंगर 5, फिंगर 7 अदि मोर्चों पर तो सैन्य मोर्चाबंदी खत्म करने के संकेत देता है. साथ ही देपसांग के इलाके में भी दोनों तरफ के सैनिकों के बीच आमने-सामने के मोर्चे में स्थिति नियंत्रण में हैं. लेकिन पैंगोंग इलाके में न केवल भारतीय मोर्चाबंदी को हटाने की जिद कर रहा है, बल्कि अपने सैनिकों की तैनाती के मोर्चों को जायज भी ठहराने पर आमादा है. जाहिर है इस मुद्दे पर भारत कतई तैयार नहीं हो सकता. सूत्रों के अनुसार भारत ताजा तनाव कम करने के लिए समाधान का रास्ता तो चाहता है, लेकिन सहमति के संभावित फार्मूले को टुकड़ों में बांटने के लिए राजी नहीं है.

    इस बीच भारत ने अपनी तरफ से किसी भी हालात से निपटने की तैयारी मुकम्मल रखी हुई है. सैन्य तैयारी के लिहाज से भारत ने जहां एक के मुकाबले एक की दर से सैनिक तैनाती की है. वहीं वायुसेना के लड़ाकू विमानों की हवाई गश्त भी लगातार लद्दाख इलाके में हो रही है. हाल ही में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए आधुनिक राफेल लड़ाकू विमान भी लद्दाख के अग्रिम इलाकों के ऊपर उड़ान भरते देखे जा सकते हैं. इसके अलाना ड्रोन, तोपों और टैंकों की भी तैनाती की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article बिहार में 28 सितंबर से खुलेंगे सभी स्कूल, इन नियमों का पालन करना जरूरी

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.