Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की ई बुक ‘सहिया’ का हुआ लोकार्पण
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की ई बुक ‘सहिया’ का हुआ लोकार्पण

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की ई बुक ‘सहिया’ का हुआ लोकार्पण।

    ■ लॉक डाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा भावना को सबने सराहा: कुणाल षाड़ंगी

    ■ ई बुक में सेवा कार्यों को किया गया है समाहित, युवा पीढ़ी को मिलेगी प्रेरणा: गुंजन यादव

    जमशेदपुर, मंगलवार। कोरोना काल में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा विभिन्न स्तरों पर किये गए सेवा व राहत कार्यों पर आधारित ई-बुक सहिया का लोकार्पण मंगलवार को किया गया। भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी समेत महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने संयुक्त रूप से ई बुक का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा को ही संगठन मानकर जरूरतमंदों की समर्पण व निष्ठाभाव से सेवा की। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत हजारों कार्यकर्ताओं ने प्रतिदिन मोदी आहार, राशन सामग्री, मास्क, सेनेटाइजर, फेस शील्ड के वितरण के साथ कोरोना वॉरियर्स का सम्मान, हाईवे पर मजदूरों को सेवा, बुजुर्गों की सेवा, ऑटो चालकों, सैलून संचालकों, सफाईकर्मी, मंदिर के पुजारियों को सहायता समेत पीएम केयर्स फण्ड में बढ़कर योगदान दिया। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश ने इन सभी सेवा कार्यों के छोटे स्वरूप को सामहित करते हुए ई बुक बनाया है। इस बुक के माध्यम से युवा पीढ़ी भाजपा कार्यकर्ताओं के सेवा भावना से अवगत होंगे। वहीं, ये ई बुक भाजपा के वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जिनसे युवा पीढ़ी प्रेरणा लेकर देशहित में अपना योगदान दे सके।

    प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में अपनी जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाया। जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए कार्यों की प्रशंसा देशभर में हो रही है। लॉकडाउन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों से एक लंबी लकीर खींची है। पूरी दुनिया जब घर से बाहर नहीं निकल रहे थे उस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जान की परवाह किये बिना जरूरतमंद जनता की सेवा की। कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए सेवा कार्य को सबने देखा उनके सेवा कार्य ने साबित किया कि भाजपा के लिए जनसेवा सर्वोपरि है।

    प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने कहा कि भाजपा सत्ता में ना होकर भी जनता के समस्याओं पर सजग रही। लॉक डाउन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने सामर्थ्य से बढ़कर लोगों की सेवा की। कहा कि हौसलों से बड़ा कोई लक्ष्य नहीं होता, कार्यकर्ताओं की सेवा भावना अतुलनीय है।

    कार्यक्रम में संचालन महामंत्री अनिल मोदी व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री राकेश सिंह ने किया।

    इस दौरान प्रदीप महतो, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बारी मुर्मू, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मनोज राम, पुष्पा तिर्की, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, बोलटू सरकार, प्रेम झा, सुरेश शर्मा, ज्ञान प्रकाश, कौस्तव राय, राकेश बाबू, मणि मोहंती, बिनोद कुमार सिंह, नारायण पोद्दार व अन्य उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछात्र युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने हेतु राजनितिक भागीदारी हीं एक मात्र रास्ता: विनय सिंह
    Next Article पीएम मोदी के जन्मदिन ‘सेवा सप्ताह’ के दूसरे दिन भाजपाइयों ने बांटे फल

    Related Posts

    *नाना पाटेकर के निधन से नेचुरल एक्टिंग के एक अध्याय का समापन : आनंद सिंह*

    October 9, 2026

    नाना पाटेकरः अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार

    October 9, 2026

    डिजिटल दुनिया में भरोसा ही सबसे बड़ा सवाल

    October 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *नाना पाटेकर के निधन से नेचुरल एक्टिंग के एक अध्याय का समापन : आनंद सिंह*

    नाना पाटेकरः अभिनय की आग में तपा असाधारण कलाकार

    डिजिटल दुनिया में भरोसा ही सबसे बड़ा सवाल

    बापू की समाधि पहुंचा विपक्ष, कहा: सरकार की ‘सद्बुद्धि’ के लिए प्रार्थना की

    जीएसटी परिषद ने व्यापक सुधारों को दी मंजूरी; गिरफ्तारी का अधिकार समाप्त, तेजी से मिलेगा ‘रिफंड’

    Mania Casino Review: A Deep Dive into the High-Octane World of Modern iGaming

    रबी सीजन से पहले किसानों को 80 हजार क्विंटल प्रमाणित गेहूं बीज देगा

    लोकतांत्रिक अधिकारों के बाद अब अर्थव्यवस्था पर भी सरकार का प्रहार: प्रमोद तिवारी

    कांशीराम की विरासत और बसपा की मौजूदा चुनौती

    जमशेदपुर में हर्षोल्लास से मनाया गया 94वां वायु सेना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.