Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर अपराध की खबरें
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    जमशेदपुर अपराध की खबरें

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 2, 2020Updated:September 2, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोलमुरी में ट्रक चालक से ₹10000 की लूट,अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी दोनों अपराधियों की कर ली गई है पहचान
    गोलमुरी थाना अंतर्गत लाल बाबा ट्यूब कंपनी एबीपी मोड़ के पास मंगलवार की रात 12:00 बजे 2 बदमाशों ने ट्रक चालक जयनंदन कुमार से मारपीट कर ₹10000 लूट लिए. घटना के बाद थाना पहुंचे ट्रक चालक की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. इस संबंध में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की दोनों अपराधियों की पहचान कर ली गई है. दोनों आसपास के रहने वाले हैं . एक का नाम विक्की लंगड़ा और दूसरा बिट्टू खान है . दोनों अपराधी चरित्र के हैं. उनकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है . बहुत जल्द दोनों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी. थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक चालक जयनंदन मंगलवार की रात एबीपी मोड़ के पास ट्रक खड़ा कर कहीं गया था . दोनों बदमाश उसके आने का इंतजार कर रहे थे . रात के 12:00 बजे जब वह अपनी गाड़ी पर लौटा तो दोनों बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और पीटकर जख्मी कर उसके पॉकेट से ₹10000 लूट लिए.

    सोनारी झाबरा बस्ती में भाई बहन के परिवारों के बीच जमकर मारपीट, 2 महिला समेत पांच जख्मी जमीन को लेकर पूर्व से चल रहा है विवाद

    सोनारी झबरा बस्ती में दो परिवारों के बीच हुई मारपीट में कुल 5 लोग जख्मी हो गए हैं. इनमें दो महिलाएं और तीन पुरुष शामिल है. दरअसल यह विवाद जमीन को लेकर भाई बहनों के बीच का है. घायलों में श्वेता कुमारी लाल मुन्नी देवी महेंद्र रजक और गोल्डी कुमारी को एमजीएम हॉस्पिटल में लाया गया है. एक पक्ष से महेंद्र रजक की पुत्री श्वेता कुमारी का कहना है की झावरा बस्ती में उनका और लाल मनी देवी का सटा हुआ मकान है . दोनों के मकान के बीच दीवार है . आज लालमणि देवी सुनील रजक अनिल रजक दीपक रजक और सोनू रजक ने बीच की दीवार गिरा दी . दरवाजा निकाल लिया तथा उसकी जमीन के अंदर घुस कर चारदीवारी खड़ी करने लगे . इसका विरोध किया गया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई . वही दूसरे पक्ष से लालमणि देवी का कहना है कि उसने अपने भाई को अपने घर में रहने के लिए एक कमरा दिया था. बाद में वह उस कमरे पर दावा करने लगा . मामला पुलिस तक पहुंचा. लड़ाई जब ज्यादा होने लगी तो पुलिस की मध्यस्थता में दोनों के घर के बीच एक दीवार खड़ी कर दी गई और दोनों को अलग कर दिया गया. लेकिन यह विवाद थमने के बजाय दिन-ब-दिन और गहरा होता गया .पिछले दिनों भी भाई बहनों के बीच का विवाद सोनारी थाना पहुंचा था . आज दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई और कई लोग जख्मी हो गए.
    गुड़ाबांधा में युवती के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
    गुड़ाबांधा थाना क्षेत्र के बउतिया गांव की एक 19 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार के मामले में पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय गाजो मारडी को गिरफ्तार कर लिया है. मंगलवार को दोपहर के 2:00 बजे युवती जंगल में जलावन की लकड़ी लाने गई थी. तभी गाजो मारडी ने उसे जबरन पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया. उसके चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता घर गई और फिर अपने माता-पिता के साथ थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है . वही पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई है.
    बागबेड़ा कॉलोनी क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अगवा
    पिता-पुत्र समेत तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

    बागबेड़ा थानाअंतर्गत रोड नंबर 6 की रहने वाली एक नाबालिक लड़की का अपहरण कर लिया गया है. मंगलवार को दोपहर 1:00 बजे लड़की घर से निकली उसके बाद से गायब है. खोजबीन के क्रम में पता चला कि बागबेड़ा गणेश नगर का रहने वाला अभिषेक सिंह और बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 का रहने वाला प्रशांत मिश्रा दोनों ने लड़की का झांसा देकर अगवा कर लिया है. इस मामले में पुलिस ने अभिषेक सिंह के पिता मनोज सिंह को भी आरोपी बनाया है. पुलिस को संदेह है कि मनोज सिंह की भी इस मामले में सहभागिता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. अभिषेक सिंह और प्रशांत मिश्रा दोनों फरार बताए जाते हैं . इस संबंध में पुलिस ने लड़की के पिता के बयान पर उपरोक्त तीनों लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर लिया है . मामले की छानबीन की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअवसरवादी नेता हैं विधायक सरयू राय :अभय सिंह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.