Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर पुलिस के संयुक्त प्रयासों से अपराध और अपराधियों पर कसता शिकंजा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    बिरसानगर पुलिस के संयुक्त प्रयासों से अपराध और अपराधियों पर कसता शिकंजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2020Updated:August 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर पुलिस के संयुक्त प्रयासों से अपराध और अपराधियों पर कसता शिकंजा
    बिरसानगर पुलिस ने इलाके के अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. क्षेत्र में अपराधियों की शामत है. क्षेत्र में पनपे सारे अवैध धंधे और कारोबार को बंद करा दिया गया है. बिरसानगर के थानेदार राजेश झा और जे एस आई विवेक कुमार की संयुक्त टीम ने उन्हें तड़ीपार करा दिया है. इतना ही नहीं पिछले कुछ दिनों में अपराध की दो बड़ी घटनाओं के उद्भेदन में पुलिस टीम ने एक बड़ी कामयाबी भी हासिल की और महज कुछ ही घंटों में मामले का उद्भेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली गई. पुलिस ने अधिवक्ता हत्याकांड के चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भिजवाया.

     

    वही एक नाबालिक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले का महज 24 घंटे के अंदर खुलासा कर अपराधियों की गिरफ्तारी में पुलिस ने आशातीत सफलता पाई. थाना प्रभारी राजेश कुमार झा के सहयोगी की भूमिका में जेएसआई विवेक कुमार ने अपनी बेहतरीन भूमिका निभाई. इन दिनों थाना प्रभारी के निर्देशन में पूरे क्षेत्र में रात और दिन गश्ती बढ़ा दी गई है. कोर्ट से जिन अपराधियों के खिलाफ वारंट जारी है, उन्हें सरेंडर करने का फरमान जारी किया गया है. अन्यथा कभी भी उनकी गिरफ्तारी की जा सकती है. उल्लेखनीय है कि बिरसा नगर जिले में अवैध कारोबार वाला क्षेत्र में माना जाता है. क्षेत्र में सरकारी जमीन के अवैध कारोबार का धंधा करोड़ों में चलता है. नदी के किनारे के क्षेत्र हुरलंग और लालटांड में अवैध शराब की भट्टिया चलती हैं. इसके अलावे छोटे-मोटे अपराध होते रहते हैं. लेकिन थानेदारी संभालते ही एसआई राजेश झा ने अपने सहयोगियों जे एस आई विवेक कुमार के साथ मिलकर सारे अवैध कारोबार और अपराध पर लगाम लगाने में सफलता पाई. कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया. वारंटियों की गिरफ्तारी में भी थाना अव्वल रहा है. बहुत दिनों के बाद ऐसा देखने में आया कि बिरसानगर पुलिस टीम भावना से काम कर रही है, और कोई भी कार्य संयुक्त प्रयास से किए जा रहे हैं. 15 अगस्त के मौके पर झंडोत्तोलन के बाद स्वयं थाना प्रभारी राजेश झा ने कहा था कि बिरसानगर की पुलिस टीम भावना से काम करती है. और यही वजह है कि उसे सफलता मिल रही है. थाना प्रभारी ने सार्वजनिक रूप से जेएसआई विवेक कुमार की प्रशंसा भी की थी. बहुत थोड़े समय में ही विवेक कुमार ने क्षेत्र में ईमानदारी और निष्ठा में अपनी पहचान बना लिया है. मामले का अनुसंधान हो या कार्रवाई की बात हो उनके कार्यों में तटस्थता देखने को मिलती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुशांत के पिता का बड़ा बयान, मेरे बेटे को लंबे समय से जहर दे रही थी रिया
    Next Article नीट-जेईई परीक्षाओं को लेकर भाजपा का जेएमएम-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर बड़ा हमला, चंद बड़े प्राइवेट संस्थानों के इशारों पर कर रहे हैं विरोध

    Related Posts

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    August 11, 2026

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    August 11, 2026

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.