Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त के सकारात्मक पहल पर झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ जामताड़ा द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लिया गया, सभी स्वास्थ्य कर्मी पुनः कार्य पर लौटे
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त के सकारात्मक पहल पर झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ जामताड़ा द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लिया गया, सभी स्वास्थ्य कर्मी पुनः कार्य पर लौटे

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 7, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    ■ *उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्री फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के सकारात्मक पहल पर झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ जामताड़ा द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल को वापस लिया गया, सभी स्वास्थ्य कर्मी पुनः कार्य पर लौटे।*

    ■ *प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर मांगा सहयोग, दंडात्मक कार्रवाही नहीं करने की अपील।*

    झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी अधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) के पहल पर आज समाप्त हो गया।

    आज दिनांक 7 अगस्त 2020 से सभी हड़ताली कर्मी पुनः अपने कार्य पर वापस लौट आए हैं।

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने बताया की झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के द्वारा 4 अगस्त 2020 को सांकेतिक हड़ताल तथा 5 अगस्त 2020 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए हमने संघ के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित किया।

    दिनांक 06 अगस्त 2020 को प्रतिनिधिमंडल से वार्ता करें वार्ता कर उनकी मांगों को जाना तथा उन्हें आश्वासन दिया कि आप लोगों की मांग को हम अपने स्तर से भेजेंगे। आप लोग तत्काल हड़ताल को वापस लें तथा अपने कार्य पर वापस आ जाएं।
    उपायुक्त ने उनसे आगे कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के बढते प्रसार के बीच स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर हड़ताल करना सर्वथा अनुचित है। यह समय मानव सेवा करने का है।

    उपायुक्त द्वारा मिले उचित आश्वासन के उपरांत प्रतिनिधि मंडल द्वारा तत्काल जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गई और आज दिनांक 7 अगस्त 2020 से सभी स्वास्थ्य कर्मी पुनः अपने कार्य पर लौट आए हैं।

    इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त की।

    एक महिला स्वास्थ्य कर्मी से वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि दिनांक 4 अगस्त 2020 को हम लोग सांकेतिक हड़ताल पर थे फिर 5 अगस्त 2020 से हम लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।

    कल दिनांक 6 अगस्त 2020 को हम लोगों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त महोदय से मिला जिस पर उपायुक्त महोदय ने हम लोगों से वार्ता कर मानवता के दृष्टिगत अपना हड़ताल वापस लेने हेतु कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य कर्मियों का हड़ताल सही नहीं है इस महामारी के स्थिति में सभी का योगदान अत्यंत जरूरी है इसलिए आप लोग अपना हड़ताल को समाप्त कर पुनः कार्य पर लौट जाएं।
    *इस पर हमलोगों ने भी विचार विमर्श कर निर्णय लिया कि तत्काल प्रभाव से हड़ताल को वापस लें लिया जाए।*

    जिसके उपरांत झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा हड़ताल को वापस लेते हुए सभी कर्मियों के द्वारा आज से अपने कर्तव्य पर वापस योगदान कर लिया गया।

    *प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मिलकर मांगा सहयोग, दंडात्मक कार्रवाही नहीं करने की अपील की।*

    प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त महोदय से आग्रह किया की हड़ताल अवधि के दौरान शामिल कर्मियों पर किसी प्रकार के दंडात्मक कार्रवाई नहीं करते हुए वेतन भुगतान के विषय में भी निर्देश देने की कृपा किया जाए, जिस पर उपायुक्त ने उचित आश्वासन दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त के अध्यक्षता में डीएमएफटी प्रबंधन समिति के सदस्यों के साथ बैठक का किया गया आयोजन
    Next Article प्रखंड सभागार कुंडहित में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत मुखिया, जल सहिया एवं एसएचजी का सप्ताहिक प्रगति समीक्षा बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित के अध्यक्षता में की गई

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.