Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना एसपी को क्वॉरेंटीन किए जाने पर कंगना बोलीं, यह क्या है… गुंडा राज?
    Breaking News Headlines बिहार संवाद विशेष

    पटना एसपी को क्वॉरेंटीन किए जाने पर कंगना बोलीं, यह क्या है… गुंडा राज?

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. सुशांत सिंह केस की जांच के लिए मुंबई पहुंचे पटना के एसपी विनय तिवारी को एक गेस्टहाउस में क्वॉरेंटीन किए जाने पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने सख्त नाराजगी जाहिर की है.

    इस घटना पर नाराज होते हुए कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में दखल देने की अपील की है.

    कंगना की टीम ने ट्वीट में लिखा- ‘यह क्या है, गुंडा राज? हम प्रधानमंत्री जी को बता देना चाहते हैं कि अगर सुशांत की हत्या करने वाले अपराधी पकड़े नहीं गए तो मुंबई में कोई भी आउटसाइडर कभी सुरक्षित नहीं रहेगा. अपराधी और ज्यादा शक्तिशाली होते जा रहे हैं, कृपया इसमें दखल दें और इस केस को अपने हाथ में लें.’

    कंगना ने लगाए थे सिलेब्रिटीज पर आरोप

    बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना रनौत शुरू से ही नेपोटिज्म और बॉलीवुड में खेमेबाजी को जिम्मेदार ठहरा रही हैं. एक टीवी इंटरव्यू में उन्होंने आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट और करण जौहर जैसे बड़े सिलेब्रिटीज पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे. इन आरोपों के बाद मुंबई पुलिस ने आदित्य चोपड़ा, महेश भट्ट और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ से पूछताछ भी की है.

    कंगना ने नहीं दिया अभी तक बयान

    मुंबई पुलिस कंगना से भी इस मामले में पूछताछ के लिए दो बार समन भेज चुकी है लेकिन कंगना ने अभी तक मुंबई पुलिस को कोई बयान नहीं दिया है. इस बात पर कंगना की आलोचना भी की जा रही है. कुछ दिनों पहले ही सोनू सूद ने कंगना का नाम लिए बगैर कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत के मामले में वे लोग बहस कर रहे हैं जो उनसे कभी मिले ही नहीं. इस बीच कंगना ने यह भी दावा किया है कि उनके मनाली के घर के पास किसी ने फायरिंग की है जो उन्हें डराने के लिए की गई. हालांकि पुलिस को अपनी प्राथमिक जांच में फायरिंग के कोई सुराग नहीं मिले हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजियोमार्ट और व्हाट्सऐप मॉडल सफल होने पर विश्वभर में आजमायेंगे : जुकरबर्ग
    Next Article भारत ने नॉर्दर्न लद्दाख इलाके में तैनात किए हैवी टैंक, चीन पर रखी जा रही कड़ी नजर

    Related Posts

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    June 27, 2026

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    June 27, 2026

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    टाटा-रांची एलिवेटेड कॉरिडोर को फिर झटका, वन भूमि डायवर्जन के लिए NOC पर सरकार ने लगाई रोक!

    यौम-ए-आशूरा पर विभिन्न अखाड़ा समितियों के सम्मान समारोह में शामिल हुए बन्ना गुप्ता व मेयर सुधा गुप्ता

    एसआईआर में फर्जी दस्तावेज बनवाने पर होगी सख्त कार्रवाई: उपायुक्त राजीव रंजन

    अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस: ‘वायरल बॉय धूम’ पिंटू प्रसाद बने नशा मुक्ति अभियान का चेहरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.