Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रकाश यादव कोई लालू यादव के परिवार का नहीं है जो उस पर राजनीति की जाए: अभय सिंह
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    प्रकाश यादव कोई लालू यादव के परिवार का नहीं है जो उस पर राजनीति की जाए: अभय सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 23, 2020Updated:July 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनप्रतिनिधि की स्थिति उस बांझ महिला की तरह है जो नई नवेली दुल्हन को देखकर इतराती है :अभय सिंह

    सुखबीर बब्बू

    बिरसा नगर के अधिवक्ता प्रकाश यादव हत्याकांड में नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है मंगलवार को जहां विधायक सरजू राय ने भाजपाइयों पर हमला बोला वही आज भाजपा नेता अभय सिंह ने भी सरजू राय को आधी अधूरी सुना दी अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे भाजपा नेता अभय सिंह ने सरजू राय को आड़े हाथों लिया हालांकि उनके संबोधन में कहीं सरजू राय का नाम नहीं आया ने कहा पुराने जनप्रतिनिधि ने उन्हें भाजपा के लिए नई नवेली दुल्हन की संज्ञा दी लेकिन उस जनप्रतिनिधि की स्थिति उस बांझ महिला की तरह है जो नई नवेली दुल्हन को देखकर इतराती है महज 15 वर्ष पहले जमशेदपुर आने वाले व्यक्ति को तो मैंने जमशेदपुर में रास्ता बताया था उस व्यक्ति ने जमशेदपुर में एक घास तक नहीं हटाई होगी और जनप्रतिनिधि बन गए सबसे पहले तो कटाक्ष करने वालों को अपने पर सोचना चाहिए जिसके खुद के घर शीशे की होती है उसे दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकना चाहिए यह बात कहने वाला व्यक्ति खुद क्यों नहीं सोचता है अभय सिंह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कौन कितना ईमानदार है यह किसी से छुपा नहीं है उन्होंने अपने को खानदानी भाजपाई बताते हुए कहा कि आपसी मतभेदों की वजह से मैंने पार्टी छोड़ी थी लेकिन आज पार्टी में हूं इसका मतलब यह नहीं कि मैं पार्टी में आया हूं कपड़ा बदल कर कोई पुराना नया नहीं हो सकता उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि एक गरीब का बेटा अधिवक्ता प्रकाश यादव मारा गया प्रकाश यादव की मां ने भैंस और गाय पाल कर अपने बेटे को वकालत पढ़ाया लेकिन एक छोटी सी जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने उनकी मंदिर में हत्या कर दी अरे मारपीट करने की बात होती है तो चलती है लेकिन किसी की हत्या कर देना घृणित और घिनौना अपराध है भाजपा नेता ने कहा कि जब वोट की बारी आती है तो लोग एक गरीब आदमी के दरवाजे तक पहुंच जाते हैं और एक युवा अधिवक्ता की हत्या कर दी गई लेकिन उसके परिवार के पक्ष में भी कोई खड़ा नहीं हुआ अभय सिंह ने कहा कि इस हत्या की जघन्य घटना को जातिवाद से जोड़ना उचित नहीं है प्रकाश यादव कोई लालू यादव के परिवार का नहीं है जो उस पर राजनीति की जाए उन्होंने कहा कि आदिवासी की जमीन की जहां तक बात है तो बिरसानगर में ही नहीं पूरा मांगू इलाका ही आदिवासियों की जमीन पर बसा है तो इसके लिए क्या कोई किसी की हत्या कर सकता है जनप्रतिनिधि नेताजी तो ऐसे हैं कि स्वर्णरेखा नाते नाते लोगों की जमीन और सीना नापने लगे ऐसा नहीं चलेगा मैंने कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ी है आज भी उसकी लड़ाई लड़ रहा हूं भाजपा नेता ने सवाल खड़ा किया कि पिछले 6 माह में बिरसानगर के तीन थानेदार बदल दिए गए हैं आखिर क्यों उन्होंने एक तीर से दो निशाने साधे उन्होंने पुलिस प्रशासन को भी इस बात के लिए कटघरे में खड़ा किया उन्होंने कहा कि माफियाओं पर नियंत्रण करने वाले थानेदारों को भी बदल दिया जाता है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी ने रखी 3000 करोड़ की मणिपुर जलापूर्ति परियोजना की आधारशिला
    Next Article अवैध जमीन के कारोबार का काला सच

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.