Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण से 46 और लोगों की मौत, कुल 1192 की हो चुकी है मृत्यु
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में कोरोना वायरस संक्रमण से 46 और लोगों की मौत, कुल 1192 की हो चुकी है मृत्यु

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ:उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 46 और लोगों की मौत हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 46 लोगों की मौत हो गयी. इनमें से सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत कानपुर में हुई है, जबकि लखनऊ में पांच रोगियों की मृत्यु हुई है.बुलेटिन के अनुसार इसके अलावा प्रयागराज में चार, झांसी में तीन, बागपत, उन्नाव, बरेली, महराजगंज और मुरादाबाद में दो-दो, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, वाराणसी, बस्ती, बाराबंकी, गाजीपुर, सम्भल, मथुरा, देवरिया, फतेहपुर, मिर्जापुर और हमीरपुर में एक-एक मरीज की मौत हुई है.राज्य में इस संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या अब बढ़कर 1192 हो गयी है. इसके अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1924 नये मामले भी सामने आये हैं. लखनऊ में एक बार फिर सबसे ज्यादा 282 मामले सामने आये हैं. इसके अलावा कानपुर नगर में 174, वाराणसी में 122 और गौतमबुद्ध नगर में 107 लोग इस वायरस से ग्रस्त पाये गये हैं.स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में इस वक्त 19,137 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं, कुल 30,831 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं. अपर मुख्य सचिव ने बताया कि रविवार को 43,401 नमूनों की जांच की गयी और अब तक की गयी जांच का आंकड़ा कुल 15 लाख को पार कर गया है. अब तक 15,13,827 नमूनों की जांच हो गयी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदो कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्यकर्मी मिलने के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से मर्सी हॉस्पिटल बारीडीह को प्रबंधन ने किया बंद
    Next Article अमेरिका ने चायना की 11 कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध

    Related Posts

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    May 19, 2026

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

    May 19, 2026

    100 डेज टीबी अभियान: जामताड़ा के सभी प्रखंडों में चल रहा विशेष कैंप

    May 19, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

    100 डेज टीबी अभियान: जामताड़ा के सभी प्रखंडों में चल रहा विशेष कैंप

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं

    कुईडीह में छऊ नृत्य कार्यक्रम

    एक्सआईटीई कॉलेज गम्हरिया में तनाव प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    पार्षद ने बिल्डर द्वारा अतिक्रमित भूमि मुक्त करने की मांग सीओ से की

    हाता दुर्गा पूजा मैदान में पांच लाख से होगा सौंदर्यीकरण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    राजीव रंजन के निर्देश पर पीवीटीजी परिवारों के लिए विशेष अभियान शुरू, 25 मई तक गांव-गांव लगेंगे संतृप्तिकरण शिविर

    जमशेदपुर में जदयू का प्रमंडलीय बैठक 26 मई को, तैयारियां तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.