Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में जब से हेमन्त सरकार आई हैं तब से राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं:अनंत ओझा
    Breaking News झारखंड राजनीति

    झारखंड में जब से हेमन्त सरकार आई हैं तब से राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं:अनंत ओझा

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 29, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    जामताड़ा:  आज केंद्र की मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्षगांठ पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नाला विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ राजमहल विधायक सह प्रदेश महामंत्री अनंत ओझा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वर्चुअल संवाद किया।श्री ओझा ने कहा कोरोना संकट के बीच पार्टी का कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नही हो सकता इसलिए आज मैं वर्चुअल संवाद के माध्यम से आप लोगो के बीच उपस्थित हूँ। राजमहल विधायक ने नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संवाद के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कोरोना संकट काल के दौरान पूरे प्रदेश समेत नाला विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा आम जनगण के बीच जाकर सेवा की भावना से सेवा कार्यो किया ये सराहनीय हैं।
    उन्होंने बताया कि देशव्यापी लॉकडाउन के बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सेवा की भावना ने बता दिया कि भाजपा सत्ता की नही बल्कि सेवा की राजनीति करती है।‌प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की दूरदर्शी सोच व स्पष्ट नीति के कारण विकसित देशों के मुकाबले भारत में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रण में है।
    ‌अनंत ओझा ने देश को आत्मनिर्भर व स्वावलंबन बनाने की दिशा में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज के एलान को सुपरपॉवर बनने की दिशा में एक दूरदर्शी सोच हैं। जिस से भारत को आत्मनिर्भर बनने की मार्ग प्रस्तुत होगी।श्री ओझा ने कहा कि हम सबको ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में `लोकल के लिए वोकल` के प्रति लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।लोकल उत्पाद एवं लोकल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देना है, हमें लोकल से ग्लोबल बनना है। वहीं, उन्होंने केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष को ऐतिहासिक उपलब्धियों से युक्त बताया।मोदी सरकार 2.0 के एक साल भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अंकित होगा। वर्षों से धारा 370 निरस्त करने को संकल्पित भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू-कश्मीर में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे इस नारे को देने वाले जन संघ के संस्थापक श्याम प्रसाद मुखर्जी को नरेंद्र मोदी की सरकार ने संसद में कानून लाकर इस काला कानून को खत्म कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी। अखंड भारत के सपने को पूर्ण किया।उन्होंने अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि सैकड़ों सालों से काँग्रेस सरकार की वोट बैंक पॉलिटिक्स के कारण श्री राम लला को खुले आसमान के नीचे टेंट में रहना पड़ा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और शालीनता के कारण अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ।वहीं, मोदी सरकार की महत्वपूर्ण उप्लब्धियों में से एक नागरिकता संशोधन कानून का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी सरकार की स्पष्ट नीति व निर्णायक नेतृत्व के कारण ही असंभव लगने वाला विधेयक सदन में पारित हुआ।
    कहा जिसमें धार्मिक प्रताड़ना के शिकार हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी और जैन शरणार्थियों को भारत की नागरिकता प्रदान की गई।श्री ओझा ने कहा झारखंड में जब से हेमन्त सरकार आई हैं तब से राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं। लगातार हत्या हो रही हैं पुलिसकर्मियों पर हमले हो रही हैं व्यपारी से लूट का मामला सामने आ रहा हैं। महिला से छेड़खानी की बात सामने आ रही हैं। चुनाव से पहले कानून व्यवस्था को दुरस्त करने वाले आज उनके ही मंत्री विधायक कानून को तोड़ कर आरजकता फैला रहे है। साहेबगंज में ही जहाँ से मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जनप्रतिनिधि है उन्ही के विधानसभा क्षेत्र बरहेट में पुलिसकर्मियों पर गोली चलाई गयी। बोरियो में व्यपारी की हत्या की गयी। राजमहल में जिस नाबालिग के साथ गैंग रेप किया था उसके घर पर गोली चलाकर केस वापस करने की बात नकारात्मक तत्वों द्वारा की जा रही हैं।पूर्व की रघुवर सरकार द्वारा जिन जनकल्याणकारी योजना की शुरुवात की गयी थी। आज हेमन्त सरकार ने उन सभी योजनाओं को बंद करने पर लगी हैं। मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना रघुवर सरकार द्वारा लाई गई थी। जिस से किसानों को बहुत राहत मिलता था। मगर राजनीति मतभेदों के कारण इस योजना को वर्तमान सरकार बंद कर दिया।कहा जिस प्रकार कांग्रेस राष्ट्र की सुरक्षा में राजनीति कर रही हैं। ये बेहद निंदनीय हैं। आज पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा हैं आज नरेंद्र मोदी की सरकार ने चीन को सीमा पर करारा जवाब देने के लिए खुली छूट दे रखी हैं। वही कांग्रेस पार्टी चीन का गुणगान गा रही हैं। जब देश कोरोना महामारी से लड़ रहा हैं वही कांग्रेस पार्टी अपनी ओछी राजनीति करके लोगो को गुमराह करने में लगी हैं।वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे पूर्व मंत्री सह नाला विधानसभा क्षेत्र के बरिष्ठ नेता श्री सत्यानन्द झा बाटुल,नाला विधानसभा वर्चुअल रैली के कार्यक्रम प्रभारी कुन्दन गोस्वामी,तीनों वर्चुअल रैली के प्रदेश प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह, रवि भट्ट, बाल मुकुंद सहाय,जिला कार्यक्रम प्रभारी सुमित शरण , सुकुमोनी हेम्ब्रम , सोमनाथ सिंह,मोहन शर्मा, बिष्णु मंडल,आदि गूगल मैट ऐप्प के माध्यम से रैली में जुड़े।वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकरमाटांड़ प्रखंड मे कार्यरत मनरेगा कर्मचारियों द्वारा तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल प्रारंभ
    Next Article कुंडहित के रोजगार सेवकों ने तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के लिए बीडीओ को दिया मेमोरेंडम

    Related Posts

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    June 27, 2026

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    June 27, 2026

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भारत में शहरीकरण की नई पहचान: अब बनेगी ‘कार्यात्मक शहरी बस्तियां’ श्रेणी

    वेनेजुएला भूकंप: भीषण झटकों से भारी तबाही, दहशत में रातभर सड़कों पर रहे लोग

    आज भी ‘गुलामी जिंदा है’: मुजफ्फरनगर में 13 मजदूरों की दहला देने वाली आपबीती

    पासपोर्ट और भारत की नागरिकता का प्रमाण: उलझनें और चुनौतियाँ

    रिश्तों का संकट: विश्वास के कत्ल से हिलता समाज, समाधान कब?

    मॉनसून सत्र से पहले देश में बदल रहा राजनीतिक संख्या बल: क्या होगा असर?

    संविधान हत्या दिवस नई पीढ़ी को लोकतंत्र का मूल्य समझाएगा: राम बहादुर राय

    बोकारो के नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में CM के नाम और पद की गलतियां, बाबूलाल मरांडी ने सरकार को घेरा

    अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर असंगठित मजदूरों को किया गया जागरूक

    डॉ. राजकुमार के पत्र की जांच कराएं सीएमः सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.