Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सदर अस्पताल को लगातार चौथी बार मिला कायाकल्प अवार्ड सिविल सर्जन ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को दी बधाई
    Breaking News Headlines झारखंड

    सदर अस्पताल को लगातार चौथी बार मिला कायाकल्प अवार्ड सिविल सर्जन ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को दी बधाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सदर अस्पताल को लगातार चौथी बार मिला कायाकल्प अवार्ड सिविल सर्जन ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को दी बधाई
    सदर अस्पताल में होगी चिकित्सकों की कमी दूर
    जमशेदपुर, 26 जून (रिपोर्टर): केन्द्र सरकार की ओर से सदर अस्पताल को लगातार चौथी बार कायाकल्प अवार्ड मिला. जिले के नौ स्वास्थ्य केन्द्रों को भी कायाकल्प अवार्ड मिला. सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ केन्द्रों को अवार्ड मिलने पर सिविल सर्जन डा. महेश्वर प्रसाद ने डॉक्टरों व कर्मचारियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर होगी, इसके लिए वे लगातार प्रयास कर रहे हैं.
    केन्द्र सरकार की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला के सदर अस्पताल, चाकुलिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जुगसलाई सीएचसी, मुसाबनी सीएचसी, बिरसानगर उप स्वास्थ्य केन्द्र, चाकुलिया के मानुषमुडिय़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गुड़ाबांधा के ङ्क्षसघपुरा स्थित पीएचसी, पोटका के हल्दीपोखर स्थित पीएचसी, चाकुलिया के ङ्क्षसघुरगौरी पीएचसी व टेल्को के लक्ष्मीनगर स्थित अर्बन प्राथमिक हेल्थ सेंटर को कायाकल्प अवार्ड मिला. सदर अस्पताल को सांत्वना पुरस्कार भी मिला. सदर अस्पताल को पहली बार 2017 में कायाकल्प अवार्ड मिला था. उस समय 50 हजार रुपये मिला था. सदर अस्पताल को कायाकल्प अवार्ड मिलने से तीन लाख रुपये मिलेेगा. स्वास्थ्य केन्द्र व उप स्वास्थ्य केन्द्र को दो लाख रुपये से 50 हजार रुपये तक मिलेगा. पहली बार एक साथ दस पुरस्कार मिलने के बाद डॉक्टर व कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. इस मौके पर सिविल सर्जन डा. महेश्वर प्रसाद ने कायाकल्प अवार्ड मिलने पर डॉक्टरों व कर्मचारियों को बधाई दी. 30 जून को सिविल सर्जन सेवानिवृत्त हो रहे हैं इस बीच उनके खिलाफ जो षड्यंत्र के तहत बदनाम करने की कोशिश हो रही है उससे वे आहत भी महसूस कर रहे हैं जबकि उनके खिलाफ आज तक किसी भी मामले का कोई आरोप नहीं है. उन्होंने कहा कि उनकी मेहनत व सेवाभाव का ही परिणाम है कि सदर अस्पताल लगातार आगे बढ़ रहा है. आने वाले दिनों में सदर अस्पताल में और सुविधाएं बढ़ेंगी. इससे मरीज को दूसरे अस्पताल में जाना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि जल्द ही सदर अस्पताल में डॉक्टरों की की दूर होगी इसके लिए प्रयास किया जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूमि विवाद सम्बंधित 12 मामले सामने आए,2 मामलों को पदाधिकारियो ने निपटारन किया
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    August 11, 2026

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    August 11, 2026

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.