Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा नेता मदन पांडेय के प्रतिमा को विस्थापित करने की मांग तेज़
    Breaking News झारखंड राजनीति

    भाजपा नेता मदन पांडेय के प्रतिमा को विस्थापित करने की मांग तेज़

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा नेता मदन पांडेय के प्रतिमा को विस्थापित करने की मांग तेज़

    सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा भाजपा पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ता का अपमान बर्दास्त से बाहर

    जामताड़ा/नारायणपुर :नारायणपुर क्षेत्र में 90 के दशक में भाजपा पार्टी के समर्पित नेता रहे सर्वगीय मदन पांडेय की प्रतिमा इन दिनों गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क किनारे विस्थापित की उम्मीदों में धूल फांकती नजर आ रही है !विदित हो कि सर्वगीय मदन पांडेय नारायणपुर मुख्यालय के मंडलटोला निवासी थे व 9 के दशक में नारायणपुर क्षेत्र से भाजपा पार्टी के बहुचर्चित नेता थे !मदन पांडेय की निर्मम हत्या 17 जुलाई 1999 को उनके ही घर मे घुसकर कर दिया था !जानकार बताते है कि सर्वगीय मदन पांडेय झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी तथा जामताड़ा विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके विष्णु प्रसाद भैया के काफी करीबी थे !जब श्री बाबूलाल मराण्डी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बने उस समय से ही सर्वगीय मदन पांडेय को पार्टी ने शहादत का दर्जा दिया !पार्टी ने उनके सम्मान में प्रखण्ड मुख्यालय स्थित दलदला मोड़ पर एक प्रतिमा स्थापित भी किया परंतु गोविंदपुर -साहेबगंज मुख्य सड़क निर्माण के बाद उक्त प्रतिमा को विस्थापित करने की आवश्यकता पड़ी इसके लिए सड़क निर्माण कंपनी ने नारायणपुर के तीन लोगों की एक कमेटी को प्रतिमा विस्थापित करने के लिए 1 लाख 21 हज़ार रुपये भी दिए लेकिन लगभग सात वर्ष होने को है अभी तक प्रतिमा का विस्थापन नही होने से सर्वगीय मदन पांडेय के पुत्र पिंटू पांडेय ने सोशल मीडिया पर आवाज़ उठानी शुरू कर दी है !पिंटू पांडेय ने कहा कि मेरे पिताजी भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता थे उनकी हत्या मावादियो ने नारायणपुर में भाजपा की लोकप्रियता को कम करने के लिए किया लेकिन आज उनके ही प्रतिमा पर नारायणपुर भाजपा के कुछ लोग गंदी राजनीति कर उनके प्रतिमा विस्थापित में बाधक बन रहे है !यदि पार्टी इसपर शीघ्र विचार नही करती तो मजबूरन मुझे आंदोलन करना होगा !

    वही स्वर्गीय मदन पांडेय के पुत्र के फ़ेसबुक पोस्ट पर अनेको लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दिया

    1 :मामले में भाजपा जामताड़ा के संगठन मंत्री सोमनाथ सिंह ने कहा कि स्वर्गीय मदन पांडेय की प्रतिमा का अभी तक विस्थापित न होना दुःखद है !मै युक्त बात को पार्टी स्तर पर उठाऊंगा !जल्द ही नारायणपुर आकर मामले में मिलकर विचार विमर्श करूँगा!

    2:वर्ष 2009 में जामताड़ा विधानसभा से भाजपा पार्टी की टिकट पर उमीदवार रही बेबी सरकार ने मामले में कहा कि स्वर्गीय मदन पांडेय की प्रतिमा का जल्द विस्थापित करना चाहिए इसमें किसी तरह की विलंब उचित नही !

    3 समाजसेवी मुकेश पांडेय तथा प्रो. कुंदन कुमार सिन्हा ने भी प्रतिमा को जल्द विस्थापित करने की बात कही !

    4 बजरंग दल के जिला संयोजक सोनू सिंह ने भी स्वर्गीय मदन पांडेय की प्रतिमा को विस्थापित करने की बात का समर्थन किया व कहा कि इसमें किसी प्रकार की राजनीति ठीक नही है!

    5 नारायणपुर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रखण्ड अध्यक्ष जावेद अंसारी ने कहा कि स्वर्गीय मदन पांडेय की प्रतिमा का जल्द विस्थापित होना आवश्यक है इसमें सभी पार्टी कार्यकर्ता मिलकर विचार विमर्श करे !

    फ़ोटो1:स्वर्गीय मदन पांडेय की प्रतिमा पर माल्यर्पण करते उनके पुत्र पिंटू पांडेय !

    फ़ोटो2:भाजपा नेत्री बेबी सरकार!

    फ़ोटो 3:भाजपा नेता सोमनाथ सिंह !

    फ़ोटो4:भाजपा नेता जावेद अंसारी !

    फ़ोटो5:स्वर्गीय मदन पांडेय का पुत्र पिंटू पांडेय !

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त के द्वारा लघु फिल्म “नई जिंदगी की नई पाठशाला” का किया गया लोकार्पण
    Next Article बांग्ला ईट भट्ठा व बालू संचालक कीमतों में कर रहे है बढ़ोतरी ,गरीबों को पीएम आवास पूर्ण करने में होगी दिक्कत:बाबन

    Related Posts

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    June 24, 2026

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.