Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » व्हाइट हाउस तक पहुंची हिंसा की आँच,बंकर में पहुंचाये गये राष्ट्रपति ट्रंप
    Breaking News अन्तर्राष्ट्रीय

    व्हाइट हाउस तक पहुंची हिंसा की आँच,बंकर में पहुंचाये गये राष्ट्रपति ट्रंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन: कोरोना संक्रमण से उपजे संकट के बीच अमेरिका में गृह युद्ध जैसे हालात पैदा हो गए हैं. एक अश्वेत व्यक्ति जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस कस्टडी में हुई मौत के बाद भड़की हिंसा की आंच व्हाइट हाउस तक पहुंच चुकी है. व्हाइट हाउस के आसपास पत्थरबाजी की घटना के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित बंकर में ले जाया गया है. वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी समेत अमेरिका के चालीस शहरों में कफ्र्यू लगा दिया गया है.अमेरिका के मिनेपॉलिस में एक अश्वेत व्यक्ति की पुलिस हिरासत में मौत के बाद हिंसा भड़क गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब इस अश्वेत व्यक्ति को पकड़ा था तब उसका वीडियो वायरल हो गया और उसकी मौत के बाद मिनेपॉलिस हिंसा भड़क गई जो कि अमेरिका के कई राज्यों में फैल गई.वाशिंगटन में बड़ी संख्या में लोग व्हाइट हाउस के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे. प्रदर्शनकारियों ने प्लास्टिक की बोतलों में पानी भरकर पुलिसकर्मियों फेंकी. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े. वहीं प्रदर्शनकारियों ने व्हाइट हाउस के नजदीक शेवरलेट की गाडिय़ों में आग लगा दी. यह गाडय़िां पुलिस और विशेष सेवा के अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल की जाती हैं. पुलिस ने बताया कि अभी तक पूरे अमेरिका 1400 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है.गौरतलब है कि मिनेपॉलिस में 26 मई को जॉर्ज फ्लॉयड नाम के शख्स को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया था. एक पुलिस अधिकरी ने सड़क पर अपने घुटने से फ्लॉयड की गर्दन को करीब आठ मिनट तक दबाए रखा. धीरे-धीरे फ्लॉयड की हरकत बंद हो जाती है. इस घटना वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में 40 साल का जॉर्ज लगातार पुलिस अधिकारी से घुटना हटाने की गुहार लगाता रहा. इस दौरान आस-पास काफी भीड़ जमा होती है. उसे अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसकी मौत हो जाती है.अमेरिका के मिनीपोलिस में उस श्वेत पुलिस अधिकारी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसपर थडज़् डिग्री हत्या और मानव वध का आरोप लगाया गया. फ्लॉयड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में हिंसक प्रदर्शन शुरू हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में दो लाख के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों का संख्या, अब तक 5394 लोगों की मौत
    Next Article COVID-19: भारत में एक दिन में सबसे ज्यादा 8380 मामले सामने आए, मृतकों की संख्या 5164 हुई

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.