शांति समिति का बैठक।
रिपोर्ट,
युद्ध पति ख़ां,
नाला (जामताड़ा)
ईद पर्व को लेकर नाला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्री सुनील कुमार प्रजापति के अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक श्री हरेन्द्र प्रसाद राय , ASI गोल्डन भगत,तापस भट्टाचार्य, जनार्दन भंडारी, गणेश चन्द्र मित्र,श्यामापद माजि,आशिष बनार्जी,आशिष तिबारी, मुखिया अम्बिका हेम्ब्रम, पंचायत समिति सदस्य श्री गुलशन आली,म साजेद अन्सारी सह जानेमाने व्याक्तिऔ के उपस्थिति में ईद पर्व मनाने को लेकर एक अहम विंदुऔ पर चर्चा की गई।
इस क्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि धारा 144 लागु हैं सव एकजुट होकर नामाज पड़ना वर्जित है।
धारा 144 का अनुपालन करते हुए कार्यो का निर्वाहन करना है।
इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक श्री हरेन्द्र प्रसाद राय ने कहा है कि सभी मस्जिदों में एवं ईदगाह में पुलिस की तैनाती रहेगी।

