Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कोरोना कंट्रोल रूम की लंबित शिकायतों के निष्पादन हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला कोरोना कंट्रोल रूम की लंबित शिकायतों के निष्पादन हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 23, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    आज दिनांक 23 मई 2020 को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में जिला कोरोना कंट्रोल रूम की लंबित शिकायतों के निष्पादन हेतु समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में लंबित 244 सूचीबद्घ शिकायतों के अनुपालन प्रतिवेदन पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने अपने विभाग से संबंधित शिकायतों के निष्पादन प्रतिवेदन प्रस्तुत किए।

    उपायुक्त जामताड़ा ने उक्त प्रतिवेदन की बिन्दुवार समीक्षा की। शिकायतों के निष्पादन में आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही असंतोषजनक/लंबित शिकायतों को दूर करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सुझाव एवं निर्देश दिये गए।

    उपायुक्त जामताड़ा ने जिले के सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजनों से प्राप्त होने वाली शिकायतों के प्रति संवेदनशील होकर उसका त्वरित निष्पादन करने के लिए कहा गया।

    ज्ञात हो की लॉकडाउन के दौरान लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोरोना कंट्रोल रूम बनाया गया है। कोरोना कंट्रोल रूम के कमान नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार व भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास संभाल रहें हैं। लोग 181 नंबर पर फोन कर अपनी समस्याएं दर्ज करा रहें हैं। नियंत्रण कक्ष में तैनात कर्मियों द्वारा दर्ज शिकायत के आलोक में अग्रेतर कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारी को इसकी जानकारी दी जाती है। जिसके तहत लोगों की समस्याओं का निदान हो रहा है।

    अभी तक कंट्रोल रूम में कुल 1110 शिकायतें दर्ज कराई गई है। जिसमें से 866 मामलों का निष्पादन हुआ है तथा 244 मामले शेष है।शेष मामलों के निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है।

    मौके पर अपर समाहर्ता श्री सुरेंद्र कुमार, भू अर्जन पदाधिकारी श्रीमती अंजना दास, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग श्री प्रधान मांझी कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मिहिजाम श्री रामाश्रय दास, कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता श्री सुरेंद्र कुमार दिनकर सहित संबंधित पदाधिकारी, लिपिक ज्योति वंदना कंप्यूटर ऑपरेटर भुवन दास सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय छात्रावास, दुलाडीह को क्वारैंटाईन सेंटर सह ट्रांजिट होम बनाया गया:उपायुक्त
    Next Article जिला आपूर्ति पदाधिकारी के अध्यक्षता में सभी संबंधित डीलरों एवं प्रतिनियुक्त शिक्षकों के साथ बैठक की गई

    Related Posts

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    June 25, 2026

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.