Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो  ने किया मोदी आहार का वितरण। जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने 35 परिवारों को बाटा कच्चा राशन
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजयुमो  ने किया मोदी आहार का वितरण। जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने 35 परिवारों को बाटा कच्चा राशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 22, 2020Updated:May 22, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो  ने किया मोदी आहार का वितरण। जिला अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने 35 परिवारों को बाटा कच्चा राशन

    लॉक डाउन 4.0 में भी अपने जीवन यापन को संघर्ष करते 35 ज़रूरतमंद परिवारों को आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा के द्वारा मोदी आहार का वितरण किया गया। मुख्य रूप से जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विद्युत बरण महतो , महानगर अध्य्क्ष दिनेश कुमार एवं बारीडीह मंडल अध्य्क्ष संतोष ठाकुर ने अपने हाथों से न्यू बारीडीह के संत कुटिया एवं फौजा बगान के लोगों के बीच सूखा अनाज बाटा। मौके पर उपस्तिथ सांसद ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की भूरी भूरी प्रशंसा की और कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कृतसंकल्पित होकर इस महामारी के दौर में राष्ट्रभावना से सब जगह जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहा हैं। “नर सेवा नारायण सेवा” को चरितार्थ कर सूखा राशन, भोजन का पैकेट, मास्क, सैनिटाइजर इत्यादि का वितरण निरंतर जारी हैं। युवा कार्यकर्ताओं ने आगे आके अपने हाथों में स्तिथि को संभाल रखा हैं जो अतुल्य हैं।
    भाजपा महानगर अध्य्क्ष दिनेश कुमार ने भी भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य को सराहा और प्रशंसा की। उन्होंने युवा पीढ़ी का साधुवाद भी किया कहा कि इस विषम परिस्तिथि में भी भाजपा कार्यकर्ता अपनी परवाह किये बगैर निरंतर अपनी सेवा का योगदान दे रहे हैं। पिछले दिनों भारी बारिश में सम्पन्न हुआ रक्तदान शिविर में भी युवाओं ने रक्तदान कर अपने सेवा भाव को प्रदर्शित किया था। मानव सेवा को तत्पर सभी कार्यकर्ताओं का दिल से आभार प्रकट करता हूं।
    भाजयुमो महानगर अध्य्क्ष अमरजीत सिंह राजा ने बताया कि पहला लॉक डाउन प्रारंभ होने से अब तक जमशेदपुर के कई हिसों से ज़रूरतमंदों की सूचना प्राप्त हो रही हैं। अपने सामाजिक दायित्व का निर्वाह करते हुए प्रयास किया गया कि सभी ज़रूरतमंदों तक पहुँच कर सहायता उपलब्ध कराई जाए जो आज भी जारी हैं। आज भी माननीय सांसद बिद्युत महतो जी के सहयोग से बारीडीह के 35 परिवारों को कच्चा राशन उपलब्ध कराया गया। इन परिवारों की सूची भाजपा कार्यकर्ता शिवा माइती द्वारा उपलब्ध कराई गई थी।

    कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश पिछड़ा जाती के उपाध्यक्ष हलधर नारायण साह, मंडल अध्य्क्ष संतोष ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार,भाजयुमो मंडल अध्य्क्ष कुमार अभिषेक, शिवा माइती,अरुण तिवारी, निर्मल सिंह, निर्मल गोप, अनिकेत रॉय, जगजीत सिंह, विशाल कुमार, संजय भुयाँ आदि उपस्तिथ थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुम्बई व दिल्ली से आये प्रवासी श्रमिकों का जसीडीह रेलवे स्टेशन पर किया स्वागत
    Next Article उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सिदगोडा स्थित यात्री निवास एवं प्रोफेशनल कॉलेज क्वारंटाइन सेंटर का किया निरीक्षण

    Related Posts

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    August 10, 2026

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    August 10, 2026

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    संजीव सरदार ने पोटका में लंबित सड़क निर्माण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

    संजीव सरदार ने लगाई अधिकारियों को फटकार, दो साल बाद भी सड़क नहीं बनी तो भड़के विधायक

    पोटका विधायक संजीव सरदार ने लंबित सड़क योजनाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार, दो ठेकेदार डिबार

    दूसरी ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी बनी जानलेवा, चलती ट्रेन से उतरने के दौरान एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

    सीएच एरिया में तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवती की मौत, युवक गंभीर

    ममता बैनर्जी के काफिले पर ईंट-पत्थर से हमला, कहा- मेरी जान भी जा सकती थी, बीजेपी पर लगाया आरोप

    बिहार: फर्जी आईएएस, खुद को डोभाल का एजेंट बताने वाला गिरफ्तार, कई एटीएम, दस्तावेज भी मिले

    केंद्र सरकार ने 4 हाई कोर्ट में 30 नए जजों की नियुक्ति, मद्रास को मिले सबसे ज्यादा, एमपी को सबसे कम 1 न्यायाधीश

    80 की उम्र में भी काम से रिटायर नहीं होना चाहतीं उषा नाडकर्णी, लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड लेने से किया इनकार

    उत्तराखंड : उत्तरकाशी में लगे भूकंप के तेज झटके, सहमे लोग अपने घरों से निकले बाहर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.