Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉक डाउन 4- मध्यप्रदेश में होगें अब रेड जोन, ग्रीन जोन, शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू
    Breaking News Headlines

    लॉक डाउन 4- मध्यप्रदेश में होगें अब रेड जोन, ग्रीन जोन, शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 19, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्यप्रदेश को कोरोना संकटकाल से बचाने के लिए अब सिर्फ रेड व ग्रीन जोन ही होगें. रेड जोन के कंटेनमेंट एरिया में किसी तरह की गतिवधियां शुरू नहीं होंगी. ग्रीन जोन में सभी तरह की गतिविधियां शुरू की जा रही हैं. इंदौर, भोपाल, उज्जैन, जबलपुर, बुराहानपुर, खंडवा और देवास रेड जोन में हैं. प्रदेश के बाकी के जिले ग्रीन जोन में हैं. यहां गतिविधियां आम दिनों की तरह सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शुरू हो सकेंगी.मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन-04 अलग स्वरूप में है. इसके स्वरूप के संबंध में मध्यप्रदेश की जनताए सभी वर्ग, जिलों के क्राइसिस मैनेजमेंट समूह से प्राप्त सुझावों के अनुसार निर्णय लिया गया है. प्रदेश में लॉकडाउन-04 के अंतर्गत सभी जिलों को दो जोन रेड एवं ग्रीन में बांटा गया है. सभी संक्रमित क्षेत्रों में विशेष प्रतिबंध जारी रहेंगे

    कंटेमनमेंट क्षेत्रों में प्रतिबंध जारी रहेंगे-

    मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि लॉकडाउन.04 के दौरान सभी कन्टेनमेंट क्षेत्रों में विशेष प्रतिबंध जारी रहेंगे तथा केवल अत्यावश्यक गतिविधियों की अनुमति होगी. इस जोन के भीतर और बाहर लोगों का आना-जाना प्रतिबंधित रहेगा, केवल मेडिकल इमरजेंसी और आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की आपूर्ति की जा सकेगी. कंटेनमेंट एरिया में उद्योग संचालित नहीं होंगे परंतु इनके बाहर सभी स्थानों पर उद्योग संचालित किये जा सकेंगे.

    इन सभी पर रहेगा प्रतिबंध-

    सभी जोन्स में स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, प्रशिक्षण संस्थान, होटल, रेस्टोरेंट, होस्पिटेलिटी सेवाएं, सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, थियेटर्स, बार, ऑडिटोरियम प्रतिबंधित रहेंगे. इन जोन्स में सामुदायिक कार्यक्रम सभी प्रकार के सामाजिक, राजनैतिक, खेलकूद, मनोरंजन, अकादमिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजन नहीं हो सकेंगे.

    सभी धार्मिक स्थल, पूजा स्थल, सभाएं प्रतिबंधित-

    सभी धार्मिक स्थल, पूजा स्थल तथा धार्मिक सभाएं प्रतिबंधित रहेंगी. शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक लोगों का आवागमन केवल अत्यावश्यक गतिविधियों को छोड़कर प्रतिबंधित रहेगा. सार्वजनिक परिवहन की बसें अभी एक सप्ताह तक प्रतिबंधित रहेंगी तथा इसके बाद समीक्षा कर निर्णय लिया जाएगा.

    सीएम ने कहा हर पक्ष का ध्यान रख रहे हैं-

    मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समय रहते ही कोरोना संकट को पहचाना, उसकी गहराई समझी तथा उससे बचने की पुख्ता रणनीति बनाकर लागू की, जिसके चलते हम कोरोना संकट को नियंत्रित कर पाने में सफल हुए है. मध्यप्रदेश में काफी हद तक कोरोना पर नियंत्रण पा लिया गया है. सीएम ने कहा कि अब पॉजिटिव केस की संख्या के साथ रिकवरी रेट भी सुधर रहा है. शिवराज ने कहा कि खतरा अभी टला नहीं है और सावधान रहने की आवश्यकता है. मुख्यमंत्री आज रात दूरदर्शन के माध्यम से प्रदेश की जनता को संबोधित कर रहे थे.

    प्रवासी मजदूरों का पूरा ध्यान-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रवासी मजदूर भाई-बहन बिल्कुल भी चिंता न करें. सभी को बसों एवं ट्रेनों के माध्यम से उनके घर तक पहुंचाया जा रहा है. इसके लिए 91 से अधिक ट्रेन तथा हजारों बस अभी तक लगाई गई हैं. साथ ही प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले तक भी मजदूरों को पहुंचाया जा रहा है. इसके अलावा सरकार उनके भोजन, राशन तथा उन्हें कार्य दिलवाने की भी व्यवस्था कर रही है. जिन मजदूर भाइयों का राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी निशुल्क राशन दिया जा रहा है. जो कार्य करना चाहते हैं तथा जिनका जॉब कार्ड नहीं हैए पंचायतों के माध्यम से उनका जॉब कार्ड बनवाकर उन्हें काम दिया जा रहा है. शासन ने निर्णय लिया है कि इन्हें संबल योजना की भी पात्रता होगी. संबल योजना गरीब का सुरक्षा कवच है जो उनकी हर आवश्यकता की पूर्ति करता है.

    90 लाख मीट्रिक टन गेंहू खरीदा-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन के अंतर्गत अभी तक 90 लाख मीट्रिक टन से अधिक समर्थन मूल्य पर खरीदा गया है तथा किसानों को 10 हजार करोड़ रूपए से अधिक का भुगतान भी किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि किसान भाई बिल्कुल चिंता न करें हम उनका एक-एक दाना खरीदेंगे. किसान भाई एसएमएस मिलने पर ही अपनी उपज बेचने उपार्जन केन्द्र पर आएं तथा एक-दूसरे से दो गज की दूरी रखें एवं सभी सुरक्षा उपाय अपनाएं.

    10वीं के बचे पेपर नहीं होंगे-

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों का भी पूरा-पूरा ध्यान रख रही है. उनके लिए ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की गई है. कोरोना संकट को देखते हुए 10वीं के विद्यार्थियों के बचे हुए पेपर नहीं होंगे. 12वीं के पेपर 08 से 16 जून के बीच होंगे. चूंकि इस समय विद्यालय बंद है अत: निजी स्कूल विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस के अलावा और कोई शुल्क नहीं ले सकेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन के बीच जियो Jio ने बदले अपने 2 Plan, अब मिलेगी अधिक दिनों की वैधता
    Next Article पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने शॉपिंग मॉल, बाजारों को खोलने का आदेश दिया

    Related Posts

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    August 10, 2026

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    August 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण: जेन-जी आंदोलन और संवाद की जरूरत

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर जताया भरोसा, कहा- मांगों पर होगी गंभीर कार्रवाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.