Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेत के गुबार में गुम हुआ जैसलमेर, तूफान से क्षतिग्रस्त हुआ सोनार किले का दरवाजा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    रेत के गुबार में गुम हुआ जैसलमेर, तूफान से क्षतिग्रस्त हुआ सोनार किले का दरवाजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जैसलमेर: राजस्थान में मौसम के मिजाज में अचानक आये बदलाव के चलते रविवार की शाम को पश्चिमी राजस्थान में जोरदार रेतीला तूफान आया. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर में आए इस तेज रेतीले तूफान के कारण यहां स्थित 850 साल पुराने सोनार दुर्ग के अक्षय पोल का दरवाजा गिर गया. रेतीले तूफान के कारण पूरा जैसलमेर शहर रेत के गुबार में ढक गया. इस तूफान के कारण घंटों तक आम जनजीवन अस्त व्यस्त रहा.जैसलमेर में मौसम में यह बदलाव रविवार शाम को करीब 5 बजे आया. रेतीले धोरों में अचानक उठे इस रेतीले तूफान को देखकर एकबारगी लोग सहम गए. देखते ही देखते इस रेतीले गुबार ने स्वर्ण नगरी जैसलमेर को पूरी तरह से ढक लिया. इस दौरान हवाओं की स्पीड इतनी तेज थी कि सोनार किले का गोपा चौक स्थित अक्षय पोल के भारी दरवाजे का एक भाग टूट कर गिर गया. इतने भारी दरवाजे के गिरने से लोग भी अचंभित हो गए.तेज अंधड़ के कारण चारों तरफ धूल ही धूल हो गई. घरों में रेत ही रेत भर गई. इससे गृहिणियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा. जिले के रामगढ़ इलाके में 33 केवी लाइन के 6 बिजली के खंभे भी टूटकर गिर गए. इससे इलाके में बिजली आपूतिज़् बाधित हो गई. वहीं रामगढ़ गांव में आंधी से काफी नुकसान हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीली साड़ी में जैकलीन फर्नांडिस ने गेंदा फूल पर दिखाए डांस मूव्स
    Next Article आनंद मार्ग ने लॉक डाउन : 4, में सेवाके 55वा दिन लगभग 100 जरूरतमंद  लोगो  को भोजन का पैकेटदिया

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.