Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15 जून से पूर्व बिरसा मुंडा बागवानी योजना के तहत गड्ढा खुदाई का कार्य समाप्त किया जाए:डीआरडीए निदेशक
    Breaking News झारखंड

    15 जून से पूर्व बिरसा मुंडा बागवानी योजना के तहत गड्ढा खुदाई का कार्य समाप्त किया जाए:डीआरडीए निदेशक

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *15 जून से पूर्व बिरसा मुंडा बागवानी योजना के तहत गड्ढा खुदाई का कार्य समाप्त किया जाए – डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो*

    *बिरसा मुंडा आम बागवानी मजदूरों एवं किसानों के लिए बनेगा रोजगार…*

    डीआरडीए निदेशक श्री रामवृक्ष महतो के द्वारा जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड के अंतर्गत बरमसिया एवं बाबूपुर गांव का स्थल निरीक्षण कर बिरसा हरित ग्राम योजना एवं फोटो हो खेल विकास योजना के कार्यों का जायजा लिया गया। बरमसिया गांव में लाभुक निमाई पहाड़िया और मणिलाल पहाड़िया के जमीन पर बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना के तहत गड्ढा खुदाई का कार्य किया जा रहा है। डीआरडीए निदेशक ने उक्त विषय में निर्देश दिया कि 15 जून से पहले मिट्टी खुदाई का कार्य समाप्त कर लिया जाए। जिससे जून महीने में बारिस के समय पौधा उपलब्ध कराया जा सके और सही समय पर लाभुक बागवानी कर सके।

    *बिरसा मुंडा आम बागवानी का किया गया शुभारंभ…*

    कुंडहित प्रखंड के बाबूपुर गांव में दो कुआं और एक बिरसा मुंडा आम बागवानी का डीआरडीए निदेशक के द्वारा निरीक्षण किया गया। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत 3 आम बागवानी योजना का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बीडीओ श्री गिरिवर मिंज, जेई किशोर किस्कू, बीपीओ प्रदीप टप्पू ,बीएफटी अनंत मंडल उपस्थित थे।

    *आरंभ हुआ खेल मैदान निर्माण कार्य…*

    *खिलाड़ी जल्द कर सकेंगे खेल के मैदान में अभ्यास…*

    नाला प्रखंड के अंतर्गत खेरा एवं पंजुनिया गांव में आम बागवानी के लिए गड्ढा खुदाई का कार्य आरंभ किया गया। साथ ही डीआरडीए निदेशक एवं बीडीओ नाला की उपस्थिति में वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के अंतर्गत भूमि पूजन करने के बाद खेल मैदान का लेआउट का कार्य शुरू किया गया। डीआरडीए निदेशक ने खेल के मैदान को जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि क्षेत्रीय खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए सुविधा मिल सके और अपने खेल की प्रतिभा को निखार सके।डीआरडीए निदेशक ने कुआं निर्माण कार्य एवं सिंचाई नाली निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। सिंचाई नाली निर्माण का निरीक्षण के दौरान डीआरडीए निदेशक ने गहरीकरण करने का निर्देश दिया। उक्त मौके पर भी मुखिया उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article15 मई को केरल से जामताड़ा के 338 अप्रवासी मजदूरों/अन्य लोगों के रेलमार्ग द्वारा धनबाद रेलवे स्टेशन आने की सूचना प्राप्त हुई है: उपायुक्त
    Next Article किसान, मजदूर और गरीबों के हितों की केंद्र सरकार ने रक्षा की है: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    June 25, 2026

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    June 25, 2026

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    June 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    जमशेदपुर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की 70 वो जन्मदिन के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई

    मुजफ्फरपुर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, चार जिलों से मंगानी पड़ी दमकल की गाड़ियां

    भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप ने रचाई शादी, अक्षिता राज संग लिए सात फेरे

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.