लोकडाउन में सकारात्मक खबर
ग्रामीण क्षेत्र पोड़ाकोचा गांव में कार्य शुरू होने पर राज्य सरकार के प्रति ग्रामीणों में हर्ष
जादूगोड़ा
राज्य सरकार द्वारा चार मई को लॉकडाउन-2 की सुविधाएं जारी रहने का आदेश देने से ग्रामीण क्षेत्र के मजदूरों में हर्ष का माहौल हैं. राज्य सरकार द्वारा गांव में औद्योगिक इकाइयां, नगर निकाय से बाहर स्थित ईट भट्टा, क्रशर आदि इकाइयां शुरू करने के आदेश के बाद माटीगोड़ा पंचायत के कुलामारा मौजा स्थित पोड़ाकोचा गांव के ग्रामीणों में राज्य सरकार के प्रति हर्ष देखा जा रहा हैं. इस दौरान लिज मालिक सुरू सिंह का कहना है कि इस लॉक डाउन के कारण यहां के मजदूरों को आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी थी, परंतु राज्य सरकार के आदेश के बाद सरकारी नियम व लॉक डाउन नियम का पालन करते हुए एक मशीन व 10 मजदूरों के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग, मास्क व सेनीटाइजर का प्रयोग के साथ कुलामारा मौजा के प्लाट नम्बर-787 के रकवा 1.10 एकड़ क्षेत्र में खनन का कार्य करवाया जा रहा हैं.
वहीं मजदूर बाबुलाल सिंह, सिंगराय करवा, सुरेश भूमिज, शुक्रा सबर, छोटु सबर, शंकर सबर, चंदा सबर, कार्तिक सबर, रामकिशन देवगम आदि का कहना है कि इस महामारी के कारण सभी कार्य ठप हो गये थे जिससे हमारे आगे काफी आर्थिक संकट उत्पन्न हो गयी थी. कहा कि लीज एरिया में पत्थर तोड़ने का कार्य करते है और यहां की मजदूरी से ही हमारे परिवार का गुजर-बसर होता हैं. यहां के लोगों ने राज्य सरकार से अपील किया कि और भी ऐसे छोटे-छोटे इकाइयों को शुरू किया जाये जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोग आश्रित हैं.

पोड़ाकोचा गांव में खनन कार्य शुरू होने से राज्य सरकार को राजस्व का लाभ पहुंचेगा. यहां के खनन किये हुए पत्थर यूसिल जादूगोड़ा स्लाईम डेम निर्माण कार्य के लिए जाता है व स्थानिय कार्यो में आपूर्ति होती हैं. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा इस तरह का निर्णय लेना काफी सराहनीय पहल है. अजीत भूमिज, प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता, कुलामारा।

पूर्व में ही खनन पट्टा की मिली है स्वीकृति
वन प्रमंण्ड पदाधिकारी, धालभूम वन प्रमंण्ड, जमशेदपुर ने जिला खनन पदाधिकारी, पूर्वी सिहभूम, जमशेदपुर को मुसाबनी अंचल के मौजा कुलामारा के प्लाट नम्बर 787 के रकवा 1.10 एकड़ क्षेत्र पर क्वार्टजाईट खनिज के खनन पट्टा की स्वीकृति दिया गया हैं. सुरू सिंह ने बताया कि अपने लिज क्षेत्र में ही सभी कार्य करवाए जा रहे है ताकि सरकारी नियमों का पालन किया जा सके.

