Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिजली की आँख मिचौली से जनता परेशान, भाजपा जिलाध्यक्ष ने विद्युत जीएम को लिखा पत्र
    Breaking News झारखंड राजनीति

    बिजली की आँख मिचौली से जनता परेशान, भाजपा जिलाध्यक्ष ने विद्युत जीएम को लिखा पत्र

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिजली की आँख मिचौली से जनता परेशान, भाजपा जिलाध्यक्ष ने विद्युत जीएम को लिखा पत्र

    लॉकडाउन की कठिनाई के ऊपर बिजली रानी की आँख मिचौली लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। सरकार और प्रशासन के आग्रह पर जनता अपने घरों की परिधि में रहकर लॉक डाउन का पालना तो कर रही है लेकिन भीषण उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इस समस्या की त्वरित समाधान की माँग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने विद्युत महाप्रबंधक से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सोमवार को विद्युत जीएम को व्हाट्सएप पर पत्र प्रेषित करने के अलावे कॉल कर के लोगों को हो रही कठिनाईयों से अवगत कराया। लिखे गये पत्र में जिक्र किया गया है कि मानगो, उलीडीह, बिरसानगर, जेम्को, बारीडीह घोड़ाबांधा, खड़ंगाझार, गोविंदपुर, जुगसलाई, बागबेड़ा समेत पोटका, घाटशिला, बोड़ाम और कमलपुर क्षेत्रों में अनियमित बिजली आपूर्ति में सुधार लाने का आग्रह किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने पत्र में ज़िक्र किया है कि लॉकडाउन की कठिनाइयों के ऊपर से बिजली की आँख मिचौनी लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है। भीषण उमस भरी गर्मी में बग़ैर बिजली के घरों में रहना मुश्किल है। भारतीय जनता पार्टी ने ज़िले में निर्बाध और नियमित बिजली आपूर्ति के लिए ज़रूरी प्रयास करने का आग्रह किया। भाजपा जिलाध्यक्ष के इस आग्रह पर विद्युत जीएम ने बताया कि फ़ीडरो पर लोड बढ़ने के कारण कुछ समस्याएं उतपन्न हुई थी जिसके सुधार के लिये लगातार काम हो रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलाॅक डाउन के दरम्यान त्रिकुटी एवं तपोवन पहाड़ जाने की लेनी होगी अनुमतिः उपायुक्त
    Next Article बजरंग अखाड़ा कमिटी ने 40 परिवारों को मुहैया कराया राशन

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.