Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने मौका देखकर विवादित समुद्री क्षेत्र में शुरू किया सैन्य अभ्यास
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    चीन ने मौका देखकर विवादित समुद्री क्षेत्र में शुरू किया सैन्य अभ्यास

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पेइचिंग. चीनी सरकार ने मौका देखकर दक्षिणी चीन सागर के विवादित क्षेत्र में युद्धपोतों, पनडुब्बियों और लड़ाकू विमानों के साथ बड़ा सैन्य अभ्यास किया है. इस क्षेत्र में अमेरिका भी अपने युद्धपोत भेजता रहता है. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लगभग निजात पा चुके चीन ने दोबारा अपने सामरिक और युद्धक रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है.जहां अमेरिका समेत दुनिया के कई बड़े देश कोरोना के संक्रमण को रोकने में विफल साबित हो रहे हैं वहीं चीनी सेना ने एंटी शिप, एंटी सबमरीन और एंटी एयरक्राफ्ट गनों के साथ समुद्र में बड़े पैमाने पर अभ्यास किया. इससे चीन का मकसद क्षेत्र में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना था. इसके अलावा चीनी नौसेना ने फ्लीट के नेविगेशन को लेकर भी अभ्यास किया.चीन के इस अभ्यास की अमेरिका समेत कई देशों ने निंदा भी की है. समय देखकर चीन ने किया युद्धाभ्यास चीन ने यह युद्धाभ्यास ऐसे मौके पर किया है जब दक्षिणी चीन सागर में कोई भी अमेरिकी जंगी जहाज उपस्थित नहीं था. अमेरिकी नौसेना देश में फैले कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन के साथ काम कर रही है.वैश्विक निंदा से बचने के लिए चीन ने अपनाया यह पैंतरा इस युद्धाभ्यास की वैश्विक निंदा के बाद चीन ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह दक्षिणी चीन सागर में अपने युद्धपोत को भेज रहा है जब चीन दुनिया के कई देशों को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर रहा है.चीनी विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा कि यह हमारी संप्रभुता का उल्लघंन है. दक्षिणी चीन सागर का दौरा करने वाले अमेरिकी युद्धपोत में 170 कोरोना पाजिटिव हाल में ही अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस थियोडोर रूजवेल्ट ने दक्षिणी चीन सागर का दौरा किया था. जिसके बाद युद्धपोत के कप्तान ब्रेट क्रोज़ियर ने पत्र लिखकर जानकारी दी थी कि उनके जहाज पर कोरोना वायरस के 170 मामले सामने आए हैं.उन्होंने अमेरिकी सरकार से सहायता का अनुरोध भी किया था. दक्षिणी चीन सागर को लेकर इन देशों में विवाद बता दें कि दक्षिणी चीन सागर में कई छोटे-छोटे द्वीप हैं. हालांकि अधिकांश भूभाग पर चीन अपना दावा करता है जबकि पड़ोसी देश फिलीपींस, वियतनाम, मलेशिया, ताइवान और ब्रुनेई, चीन के इस दावे को नकारते हैं. हाल में ही चीन के बढ़ते दखल को देखते हुए इंडोनेशिया ने दक्षिणी चीन सागर में मौजूद एक द्वीप पर अपने लड़ाकू विमानों को तैनात कर दिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना: गरीबी के दलदल में फंस जाएंगे 40 करोड़ भारतीय, कईयों की जाएगी नौकरी
    Next Article सांसद विद्युत वरण महतो ने जमशेदपुर महानगर के कदमा मंडल और  ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर द्वारा भोजन वितरण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    August 9, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विजया गार्डन में धूमधाम से मना सावन महोत्सव, ‘मिसेज सावन क्वीन 2026’ बनी आकर्षण का केंद्र

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की आम बैठक संपन्न, केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.