Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन के बाद मजदूरों के पलायन को लेकर केंद्र सरकार सख्त, कहा- सील करें राज्यों और जिलों की सीमाएं
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    लॉकडाउन के बाद मजदूरों के पलायन को लेकर केंद्र सरकार सख्त, कहा- सील करें राज्यों और जिलों की सीमाएं

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: लॉकडाउन के बाद पलायन की स्थिति पर केंद्र सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. केंद्र सरकार ने कहा है कि लॉकडाउन का पालन करवाना डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट और एसपी की जिम्मेदारी है. केंद्र सरकार की तरफ से आदेश दिया गया है कि सभी राज्यों और जिलों की सीमाएं सील कर दी जाएं और बाहर से आने वाले लोगों को सीमाओं पर ही कैंपों में रखा जाए.केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि काम करने आने वाले मजदूरों के रहने का इंतजाम किया जाए और उनको समय से भुगतान किया जाए. सरकार ने कहा कि आदेश को न मानने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी.केंद्र सरकार ने कहा है कि शहरों से लोगों को हाइवे पर आने से रोका जाए. कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार ने लॉकडाउन का फैसला किया है, लेकिन शहरों से लोगों के पलायन के चलते यह लॉकडाउन फेल होता दिखा.शनिवार से दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में भारी भीड़ देखी गई. वहीं कई लोग पैदल ही सैकड़ों किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए निकल पड़े. इस पर सियासी गलियारे में भी जुबानी जंग देखने को मिली. बिहार सरकार ने पहले ही कह दिया है कि बाहर से आने वाले लोगों को सीमा पर ही रोका जाएगा और वहीं रुकने की सुविधाएं दी जाएंगी.केंद्र सरकार ने कहा है कि लोग हाइवे पर न निकलें और जहां हैं वहीं रहें. सरकार ने राज्यों को आदेश दिया है कि लोगों के खाने और रहने का प्रबंध किया जाए. दरअसल अगर यह खतरनाक वायरस गांवों तक पहुंचता है तो गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है. देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1000 के करीब पहुंच गई है, वहीं अब तक 25 लोगों की मौत हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना कवच एप, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर मिलेगा अलर्ट
    Next Article राममनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर्स-नर्स भेजे गये क्वारेंटीन में

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.