Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना कवच एप, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर मिलेगा अलर्ट
    Breaking News राष्ट्रीय

    कोरोना कवच एप, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर मिलेगा अलर्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना वायरस के देश भर में बढ़ते प्रभाव को देखते हुए भारत सरकार ने नई कोरोना कवच एप के बीटा वर्जन को लॉन्च किया है. फिलहाल इस एप के सभी फीचर्स की टैस्टिंग सरकार कर रही है, लेकिन एंड्रॉयड यूजर्स इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.

    यह एप यूजर की लोकेशन की मदद से उसे ट्रैक करेगी और वे अगर किसी COVID-19 संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है या आसपास रह रहा है तो उसे अलर्ट कर देगी. एप की ऑफिशल डिस्क्रिप्शन में लिखा है कि इसका मकसद यूजर्स को नोवल कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देना और डाटा जुटाना है.

    कोरोना कवच एप अभी केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध की गई है. यह एप यूजर की लोकेशन को हर एक घंटे बंद ट्रैक करती है और उसे बताती है कि उस पर कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा है या नहीं. इस एप में आपको छह सवालों वाला एक फॉर्म ऑप्शंस में जाकर भरने की जरूरत होगी. इसमें कोरोना के संभावित लक्षणों से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए हैं, जैसे- आपको सांस लेने में दिक्कत तो नहीं, या फिर आप विदेश से तो नहीं लौटकर आए हैं आदि.

    यह एप लोकेशन के आधार पर सबसे उपर एक कलर शो करेगी. ग्रीन कलर का मतलब है कि सब ठीक है.ऑरेंज कलर का मतलब है कि आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है.यलो कलर क्वारंटीन होने का संकेत देता है.वहीं रेड कलर का मतलब है कि आप इन्फेक्टेड हैं.

    अगर आप कर्फ्यू ड्यूटी पास लेकर घर से बाहर जाते हैं तो आप बीच में दिख रहे कवच आइकन पर टैप कर इसे ऐक्टिवेट कर सकते हैं, जो आपके मूवमेंट को हर एक घंटे बाद ट्रैक करेगा. अगर आप खुद को क्वारंटीन या इन्फेक्टेड मार्क किए गए किसी भी व्यक्ती के सम्पर्क में आते हैं तो आपको यह एप अलर्ट देगी.

    इस तरह कर सकते हैं उपयोग

    1.कोरोना कवच एप प्ले स्टोर से डाउनलोड की जा सकती है.

    2.डाउनलोड करने के बाद आपको एप के बारे में जानकारी दिखेगी, इसे Next करने के बाद आपको लोकेशन से जुड़ी कुछ परमिशंस देनी होंगी.

    3.अपना मोबाइल नंबर OTP के जरिए रजिस्टर करने की जरूरत होगी.

    4.होमपेज पर आपको कोरोना संक्रमण से जुड़ी बेसिक जानकारी दी जाएगी.

    5.सबसे ऊपर दिख रही पट्टी का कलर आपका स्टेटस बताएगा.

    6.बीच में दिख रहे कोरोना कवच लोगो पर टैप करते ही एक घंटे का काउंटडाउन शुरू हो जाएगा और एप आपका मूवमेंट ट्रैक करेगा.

    7.अगर आप किसी इन्फेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आते है, तो एप आपको अलर्ट भी देगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरबीआई ने 1 अप्रैल से 10 सरकारी बैंकों के विलय को मंजूरी दी, यह बैंक हैं शामिल
    Next Article लॉकडाउन के बाद मजदूरों के पलायन को लेकर केंद्र सरकार सख्त, कहा- सील करें राज्यों और जिलों की सीमाएं

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.