Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » HANTAVIRUS: कोरोना के बाद चीन में फैला एक और वायरस, एक शख्स की मौत
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    HANTAVIRUS: कोरोना के बाद चीन में फैला एक और वायरस, एक शख्स की मौत

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *HANTAVIRUS: कोरोना के बाद चीन में फैला एक और वायरस, एक शख्स की मौत*

    बीजिंग: कोरोना वायरस (Corona Virus) ने पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है. अब तक हजारों लोग इस वायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं और लाखों लोग इस वायरस से पीड़ित हैं. ऐसे में एक और नए वायरस के आने से लोग दहशत में हैं.

    चीन में एक और वायरस पाया गया है और इस वायरस का नाम है हंता वायरस (Hanta Virus). इस वायरस की वजह से युन्नान प्रांत में एक शख्स की मौत हो गई है. ये शख्स बस में यात्रा कर रहा था. इसके बाद बस में बैठे बाकी 32 यात्रियों की भी जांच की गई.

    माना जा रहा है कि ये वायरस चूहों के द्वारा फैलता है और अगर इस पर लगाम नहीं लगाई गई तो यह भी कोरोना वायरस की तरह ही अन्य लोगों को भी संक्रमित कर सकता है.

    ये जानकारी चीन के सरकारी समाचार पत्र ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक मिली है.

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस (Corona Virus) ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा रखा है. चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने आज पूरी दुनिया को अपने चपेट में ले लिया है. चीन की मीडिया के मुताबिक चीन ने वुहान समेत अपने कई शहरों में तेजी से फैले कोरोना वायरस को काफी हद तक नियंत्रित कर लेने का दावा किया है लेकिन दुनिया के कई देश युद्ध जैसी स्थिति का सामना कर रहे हैं.

    इटली जैसे देश में सोमवार तक कुल 5,477 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है. अमेरिका में कुल 582 और भारत में 10 लोगों की मौत के मामले सामने आये हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलॉकडाउन में कालाबाजारी और अवैध भंडारण के ख़िलाफ़ एकजुट हुए खड़ंगाझार के सब्जी विक्रेता
    Next Article अगले दो महिने का राशन लाभुकों कोदिया जायेगा पीडीएस दुकानदारों द्वारा:उपायुक्त

    Related Posts

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    June 25, 2026

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    June 25, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जामताड़ा में वज्रपात का कहर, शादी समारोह में गिरी आकाशीय बिजली; दो की मौत, दो गंभीर

    टाटा स्टील कर्मचारियों के वेतन समझौते पर लगी मुहर, 10,500 कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    बिहार में पांच नए निजी विश्वविद्यालय, शिक्षा क्रांति को बूस्ट!

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.