
*जमशेदपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बलात्कारी गिरफ्तार*l
एमजीएम अस्पताल में बलात्कार करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि रात भर की गई छापामारी के बाद उस युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है. यह सम्भव है कि पुलिस आज ही इसका खुलासा कर दे. हालांकि पुलिस कोई पुष्टि नही कर रही है. जमशेदपुर पुलिस ने इसको लेकर एसआइटी का गठन किया था जबकि आरोपी को तलाश करने के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. लेकिन रात को करीब 3 बजे ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया और उसको बलात्कार की पीड़िता के सामने लाया गया था, जिसकी पहचान महिला ने कर ली जिसके बाद पुलिस कन्फर्म हुई कि वही युवक बलात्कारी है.

