सड़क दुर्घटना में मृत भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों को दी आर्थिक सहायता
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
सड़क दुर्घटना में असामयिक निधन के बाद भाजपा कार्यकर्ता सिद्धेश महतो के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे महज 11 माह के मासूम पुत्र, पत्नी और माता-पिता को छोड़ गए हैं। उनके निधन से भाजपा परिवार में भी शोक की लहर है।
इस दुख की घड़ी में भाजपा परिवार, पोटका विधानसभा की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को उनके आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत सिद्धेश महतो के श्राद्ध कर्म के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की।
इस दौरान भाजपा नेताओं ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में पार्टी उनके साथ खड़ी है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा नेता उपेंद्र नाथ सरदार, युवा नेता गणेश सरदार, कोवाली मंडल अध्यक्ष श्यामल महाकुड़, दुलाल मंडल, सूरज पात्र सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

