Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बस्तर/नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ दिवाली मनाई. जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2026 की दिवाली बेहद खास है. 40-50 साल बाद देश ऐसी दिवाली मना रहा है, जब नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों से जारी लड़ाई में बड़ी सफलता मिली है.

    प्रधानमंत्री ने कहा कि वे 140 करोड़ देशवासियों की ओर से जवानों के बलिदान, समर्पण और सेवा भाव के लिए आभार व्यक्त करने आए हैं. उन्होंने कहा कि किसी देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होने पर बाहरी दुश्मन भी सफल नहीं हो सकते. सीमाओं पर सशस्त्र बल जिस तरह देश की रक्षा करते हैं, उसी तरह सुरक्षाकर्मी देश के भीतर सुरक्षा और एकता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने जवानों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि देश को उनकी सेवा पर गर्व है. प्रधानमंत्री ने देशभर में तैनात सुरक्षाकर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं.

    देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त : मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है और करोड़ों लोगों ने नक्सलवाद के भय से मुक्ति पाई है. उन्होंने इसे असाधारण उपलब्धि बताते हुए इसका श्रेय सुरक्षाबलों के लाखों जवानों और महिला कर्मियों को दिया. उन्होंने कहा कि इसी उपलब्धि का सम्मान करने और जवानों के साथ त्योहार मनाने वे बस्तर पहुंचे हैं.

    ‘दिमागी नक्सलियों’ से भी सतर्क रहने की जरूरत

    पीएम मोदी ने कहा कि हथियारबंद नक्सलियों का जंगलों से सफाया हुआ है, लेकिन खतरा पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘दिमागी नक्सलियों’ ने कई संगठनों में जगह बना ली है और वे अब भी लोगों को संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ भड़काने का प्रयास कर रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उन्हें परास्त करना जरूरी है.

    पिछली सरकारों ने सुरक्षाबलों के हाथ बांधे रखे : मोदी

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान जमीन पर संघर्ष कर रहे सुरक्षाकर्मियों को खुलकर कार्रवाई करने की आजादी नहीं थी. उनकी सरकार ने सुरक्षा बलों को जरूरी फैसले लेने की स्वतंत्रता दी. उन्होंने कहा कि सरकार ने व्यवस्था के भीतर से मिलने वाले कथित समर्थन पर भी रोक लगाने का प्रयास किया और संवेदनशीलता के साथ माओवादी आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की. साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और लोगों का जीवन बदलने पर जोर दिया. प्रधानमंत्री के मुताबिक, इसी का परिणाम है कि नक्सलवाद से प्रभावित लोग भी अब सरकार और सुरक्षाबलों के साथ मजबूती से खड़े हैं.ax

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी
    Next Article मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    Related Posts

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    November 9, 2026

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    November 9, 2026

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत कैंसर की 137 दवाओं के दाम घटे, 9 नवंबर से नई कीमतें लागू

    मौसम विभाग का अलर्ट: दक्षिण भारत में भारी बारिश, उत्तर भारत में भी बदलेगा मौसम

    पीएम मोदी ने बस्तर में जवानों के साथ मनाई दिवाली, नक्सलवाद के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

    आजादनगर थाना क्षेत्र देर रात गोलीबारी

    टाटा वर्कर्स यूनियन ने कैंसर मरीजों के लिए 114 बेड वाले विश्राम गृह का किया उद्घाटन

    Live Casino im Vegasino mit Evolution Gaming und Ezugi

    लंदन में गूंजेगी छठी मइया की जयकार

    Leon Casino bietet über 10.000 Spiele von mehr als 150 Providern

    Uitbetalingen en verificatie bij MOI Casino met 30x inlegvoorwaarde

    Slotsgallery-play.com and the Short-Burst Playstyle: Making Quick Sessions Count

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.