

डुमरा के जंगल में 16 हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत
*धान की फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, आबादी में घुसने की आशंका से सतर्कता बरतने की अपील*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
गम्हरिया प्रखंड की डुमरा पंचायत के जंगल क्षेत्र में करीब 16 हाथियों के झुंड ने डेरा जमा लिया है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि झुंड जंगल से निकलकर आबादी वाले इलाकों में प्रवेश कर सकता है, जिससे जान-माल के साथ खेतों में लगी फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है।
हाथियों के झुंड की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को दे दी है। विभाग के अनुसार, फिलहाल हाथी शांत हैं, लेकिन आसपास के खेतों में लगी धान की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों के करीब नहीं जाने की सलाह दी है।
ग्रामीणों को आशंका है कि झुंड के गांवों की ओर बढ़ने से स्थिति गंभीर हो सकती है।

