Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलवे की योजना: स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी, बदलेगा पार्सल भेजने का तरीका
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    रेलवे की योजना: स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी, बदलेगा पार्सल भेजने का तरीका

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय रेलवे जल्द ही आठ शहरों में डोर-टू-डोर (घर से घर तक) पार्सल सेवा शुरू करने जा रहा है. रेल पार्सल ऐप- घर से घर तक के जरिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, बेंगलुरु और पुणे के ग्राहक रेलवे के माध्यम से भेजे जाने वाले पार्सल के लिए डोरस्टेप पिकअप और डिलीवरी बुक कर सकेंगे. यह पहल रेलवे द्वारा अपनी सेवाओं का दायरा बढ़ाने के प्रयासों का हिस्सा है.

    रिपोर्ट के अनुसार इस मॉडल के तहत, लॉजिस्टिक्स पार्टनर फर्स्ट-माइल पिकअप (शुरुआती पिकअप) और लास्ट-माइल डिलीवरी (अंतिम डिलीवरी) का काम संभालेंगे, जबकि रेलवे स्टेशनों के बीच पार्सल को पहुंचाने का काम करेगा. ये पार्टनर पैकेजिंग और अन्य अतिरिक्त सेवाएं भी दे सकते हैं.

    डोर-टू-डोर पार्सल डिलीवरी सर्विस

    एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि डोर-टू-डोर पार्सल डिलीवरी के लिए बुकिंग विंडो ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान से 15 दिन पहले खुल जाएगी. कस्टमर ट्रेन छूटने से एक दिन पहले तक पार्सल बुक कर सकते हैं. लॉजिस्टिक्स पार्टनर ट्रेन छूटने से एक घंटे पहले तक रेलवे स्टाफ को पार्सल सौंप सकते हैं. यह मोबाइल ऐप एक डिजिटल मार्केटप्लेस की तरह काम करेगा, जो ग्राहकों को चुनिंदा लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर्स से जोड़ेगा. ग्राहक ऑनलाइन पार्सल बुक कर सकते हैं और भुगतान भी ऑनलाइन कर सकते हैं. इससे उन्हें पार्सल रेलवे स्टेशन तक ले जाने या पारंपरिक कागजी कार्रवाई करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

    कैंसिलेशन पर 10 रुपए का चार्ज

    अगर पार्सल पिकअप होने से पहले बुकिंग कैंसिल कर दी जाती है तो रेलवे क्लर्केज चार्ज (प्रशासनिक शुल्क) के रूप में 10 रुपए काटकर बाकी रेल भाड़ा वापस कर देगा. फर्स्ट-माइल पिकअप और लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए रिफंड, संबंधित लॉजिस्टिक्स सर्विस प्रोवाइडर की पॉलिसीज के अनुसार होगा. बुकिंग के समय इन शर्तों की जानकारी भी दे दी जाएगी. इससे पहले इस महीने, रेलवे बोर्ड ने दिवाली-क्रिसमस के त्योहारी सीजन को देखते हुए पार्सल कोचों के लिए राउंड-ट्रिप (आने-जाने की यात्रा) बुकिंग पर छूट की घोषणा की थी. इस दौरान कारोबारी छुट्टियों के लिए अपना स्टॉक जमा करते हैं. एक सर्कुलर के अनुसार, पार्सल एग्रीगेटर वन-वे (एक तरफ के) किराए के 1.5 गुना भुगतान पर राउंड-ट्रिप बुक कर सकते हैं. इस नए फॉर्मूले से कुल माल भाड़े में 25त्न की कमी आती है. हालांकि, यह छूट रेलवे की सभी पार्सल बुकिंग पर लागू नहीं होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज
    Next Article पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

    Related Posts

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    October 29, 2026

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    October 29, 2026

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नसीरुद्दीन शाह के विचार भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘बेहद हानिकारक’ हैं : किरेन रीजीजू

    चक्रवात अर्नब: गृह मंत्री शाह ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया

    मारुति सुजुकी का इलेक्ट्रिक वाहन निर्यात 50,000 इकाई के पार

    xहरदीप पुरी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा का टिकट, केंद्रीय मंत्री बने रहने का रास्ता साफ

    पैरा एथलीट नीरज यादव ने किया सुसाइड, एशियन पैरा गेम्स में जीते थे 3 गोल्ड मेडल

    रेलवे की योजना: स्टेशन जाने की झंझट खत्म, घर के दरवाजे तक डिलीवरी, बदलेगा पार्सल भेजने का तरीका

    ICC T20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा फिर बने दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज

    अब ऐप खोलने की जरूरत होगी कम, AI एजेंट खुद करेंगे आपके रोजमर्रा के काम

    हरियाणा : एक्सप्रेस-वे पर खड़ी टूरिस्ट बस से टकराई कार, पति-पत्नी और बच्ची की मौत, 2 बच्चे गंभीर

    संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बिना शर्त माफी, 17 नवंबर को पेश होने का आदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.