अपराध नियंत्रण को लेकर एसएसपी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने की।
बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर एवं ग्रामीण, सहायक पुलिस अधीक्षक तथा सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान आदतन अपराधियों (Habitual Offenders) पर निगरानी रखने, संगठित आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
एसएसपी ने अवैध मादक पदार्थों के कारोबार और अवैध हथियारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सामुदायिक पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

