एटक के प्रयास से शंकर प्रजापति का फाइनल सेटलमेंट, आठ साल पुराने बकाया भुगतान का मामला सुलझा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 24 अक्टूबर। एटक (ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस) के प्रयास से एससीपी इंडिया के कर्मचारी शंकर प्रजापति के करीब आठ वर्षों से लंबित बकाया भुगतान और फाइनल सेटलमेंट का मामला सुलझ गया। इस पहल में एटक लीगल सेल के महासचिव एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश कुमार सिंह और एटक नेता अंबुज ठाकुर की अहम भूमिका रही।
शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि मजदूरों को उनके वैधानिक अधिकार दिलाना एटक की प्राथमिकता है। श्रमिकों के साथ अन्याय होने पर संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा और जरूरत पड़ने पर कानूनी लड़ाई भी लड़ेगा। उन्होंने श्रमिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
मौके पर अंबुज ठाकुर, हीरा अरकाने, धनंजय शुक्ला, शशिभूषण प्रसाद, दिलीप कुमार महतो, सूरज कुमार और बिंद्रेश सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

