Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    News DeskBy News DeskOctober 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

     

    *एक सप्ताह के भीतर करना होगा आवेदन, प्रशिक्षण शुल्क 15 हजार रुपये निर्धारित*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया

     

    कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), गम्हरिया की ओर से जिले के शिक्षित युवक-युवतियों को उर्वरक बिक्री का लाइसेंस प्राप्त करने और पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने का अवसर दिया जा रहा है। इसके लिए केंद्र में 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी शुरुआत 3 नवंबर से होगी।

     

    केवीके हेड सह वरीय वैज्ञानिक पंकज सेठ ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए सूचना जारी कर इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उर्वरक बिक्री का नया लाइसेंस लेने या पुराने लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के इच्छुक युवक-युवतियां एक सप्ताह के भीतर आवेदन जमा कर पंजीकरण करा सकते हैं।

     

    आवेदन के साथ आधार कार्ड और फोटो संलग्न कर कृषि विज्ञान केंद्र, गम्हरिया स्थित कार्यालय में जमा करना होगा। प्रशिक्षण के लिए 15 हजार रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह राशि कृषि विज्ञान केंद्र, सरायकेला-खरसावां के नाम से बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी।

     

    प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अभ्यर्थी उर्वरक बिक्री का लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया आगे बढ़ा सकेंगे और अपना व्यवसाय शुरू कर स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर पा सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    Related Posts

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.