जामदा में 30 अक्टूबर से भागवत कथा का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
कोवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पोटका के जामदा गांव में श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का सात दिवसीय आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। कार्यक्रम में भागवत आचार्य श्री श्री आलोक कृष्ण शास्त्री जी (बरसाना, वृंदावन) द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।
आयोजन की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह आठ बजे कलश यात्रा एवं 30 अक्टूबर से अपराह्न 4 बजे से कथा का आयोजन किया जाएगा। 6 नवंबर शुक्रवार को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होग। इसकी जानकारी सुकुमार मंडल ने दी।

