गम्हरिया में मकान के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
*स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया स्थित भालोटिया रोड में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में चर्चा फैल गई। करीब 55 वर्षीय व्यक्ति का शव हरि अग्रवाल के मकान के समीप पड़ा था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और आसपास के क्षेत्रों में भटकता रहता था। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे उसे मृत अवस्था में देखा गया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

