*दो सप्ताह में ऋण चुकाएं, नहीं तो ऋणधारकों पर होगी प्राथमिकी
*गम्हरिया और आदित्यपुर लैम्पस के करीब 900 ऋणधारकों पर 4.50 करोड़ रुपये बकाया*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया
गम्हरिया लैम्पस के नवनियुक्त प्रशासक एवं सहकारिता पदाधिकारी बसंत कुमार सिंह ने ऋण वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद ऋण का भुगतान नहीं करने वालों को दो सप्ताह का अंतिम समय दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित ऋणधारकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।
पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने बताया कि गम्हरिया और आदित्यपुर लैम्पस से बड़ी संख्या में लोगों ने ऋण लिया है, लेकिन राशि जमा नहीं करने से खाताधारकों को भी उनकी जमा राशि वापस मिलने में परेशानी हो रही है।
आंकड़ों के अनुसार, गम्हरिया लैम्पस के करीब 200 ऋणधारकों पर लगभग दो करोड़ रुपये तथा आदित्यपुर लैम्पस के करीब 450 ऋणधारकों पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये बकाया हैं।
प्रशासक ने ऋणधारकों से निर्धारित अवधि में बैंक ऑफ इंडिया की आसंगी शाखा अथवा पंजाब नेशनल बैंक की आदित्यपुर शाखा में राशि जमा करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि एकमुश्त भुगतान करने वालों को छूट देने पर विचार किया जाएगा। ऋणधारक मासिक किस्तों में भी भुगतान कर सकते हैं।

