Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग
    Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यूनिफॉर्म विवाद पर AISF का डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन, जांच की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में यूनिफॉर्म खरीदने के विवाद में छात्र राजबीर सिंह का एडमिशन नहीं लेने और अभिभावकों के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) ने डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
    AISF के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रबंधन छात्र पर कॉलेज से 8,000 रुपये में यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव बना रहा था, जबकि अभिभावकों ने वही यूनिफॉर्म बाहर से 4,000 रुपये में खरीदी थी। इसके बाद एडमिशन के लिए पहुंचने पर छात्र का दाखिला लेने से इनकार कर दिया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि मामले में रजिस्ट्रार नागेन्द्र सिंह के कार्यालय में अभिभावकों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और बाउंसरों ने उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया।
    AISF के राज्य उपाध्यक्ष मुकेश रजक के नेतृत्व में आम बागान से जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया। संगठन ने छात्र का तत्काल एडमिशन लेने, रजिस्ट्रार से माफी मंगवाने, यूनिफॉर्म खरीदने की अनिवार्यता समाप्त करने, बाउंसरों को हटाने तथा पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
    प्रदर्शन में कोल्हान प्रमंडल अध्यक्ष राजू डेबो हो सामाड, सचिव रंजन यादव, सुष्मिता सिंह, नवदीप गोप, सोनिया रॉय, नेहा सिंह, बबीता कुमारी, मनीषा रविदास, साहिल कुमार, साहिल सिंधी, उमर खान और हरप्रीत सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के धनंजय शुक्ला और हीरा अरकने ने भी प्रदर्शन का समर्थन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविजयदशमी पर आरएसएस का गुंजा राष्ट्र सेवा का संदेश
    Next Article सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू धर्म के संरक्षण का बड़ा काम किया : सरयू राय

    Related Posts

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    October 18, 2026

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    माँ महागौरी की कृपा सभी पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    झारखंड के मुख्यमंत्री ने पैतृक गांव में अपनी मां रूपी सोरेन का श्राद्ध किया

    नए नेतृत्व में झारखंड भाजपा को मिलेगी नई ऊर्जा : अमरप्रीत सिंह काले

    चतरा एसपी अनिमेष नैथानी की त्वरित कार्रवाई से नाबालिग की हत्या का खुलासा, एसपी अनिमेष नैथानी की कार्यशैली की जमकर हो रही है सराहना

    Gigaspinz Casino: Snelle Mobiele Sessies Tussen de Momenten van je Dag

    नागा साधु की पिटाई: बोकारो में भीड़ ने आरोपी को पीटा, पुलिस ने बचाया

    ओलीडीह में ब्राउन शुगर की बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 2.53 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

    राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के पैतृक गांव नेमरा पहुंचकर स्वर्गीय रूपी सोरेन को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

    गिद्दी में सीसीएल कर्मी मंगलेश सिंह की पत्नी के सामने निर्मम हत्या, चाकू से किए कई वार

    बोकारो में घर में ब्लास्ट: सेक्टर-12 बारी को-ऑपरेटिव में आधी रात को जोरदार धमाका, 5 लोग बाल-बाल बचे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.