कैलाश नगर दुर्गा पूजा पंडाल का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति, कैलाश नगर के पूजा पंडाल का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ललेश सिंह ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया।
समारोह में विजय प्रकाश सिंह, रामकिशोर मिश्रा, संजय सिंह, भूषण सिंह, भोला क्षेत्री, अशोक सिंह, प्रकाश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, वीरेंद्र शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, शंकर सिंह, रोशन सिंह, टिंकू मिश्रा, शुभम मिश्रा और सुधीर सिंह सहित बड़ी संख्या में कैलाश नगर के निवासी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
समिति के अनुसार, सप्तमी, अष्टमी और नवमी को श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क भोग का वितरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा

